सीएम योगी ने की प्रवासी मजदूरों से अपील, कहा- धैर्य बनाए रखें, सभी की वापसी के लिए बन रही कार्ययोजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग राज्यों में फंसे कामगारों व मजदूरों से अपील की है कि वे वर्तमान में जिस जगह पर हैं वहीं रहें और धैर्य का परिचय दें। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि सभी प्रवासी कामगार व श्रमिक बहनों-भाइयों से अपील है कि जिस धैर्य का परिचय आप सभी ने अभी तक दिया है उस धैर्य को बनाए रखें, पैदल न चलें, जिस राज्य में हैं वहां की सरकार से संपर्क में रहें। आप सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकार से बात कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।

सीएम योगी ने बैठक में की चर्चा

सीएम योगी ने बैठक में की चर्चा

सीएम योगी ने गुरुवार को टीम-11 के साथ बैठक कर श्रमिकों व कामगारों की वापसी को लेकर रणनीति पर चर्चा की। देश के विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों एवं श्रमिकों को सुरक्षित घरों तक पहुंचाने के लिए राजस्व विभाग को उचित दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने 6 लाख लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर, शेल्टर होम और कम्युनिटी किचन तैयार करने का निर्देश दिया। यूपी सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर यूपी के कामगारों और श्रमिकों की विस्तृत ब्यौरा मांगा है। सभी का नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई।

कोटा के बाद प्रयागराज में फंसे छात्रों को घर पहुंचाया गया

कोटा के बाद प्रयागराज में फंसे छात्रों को घर पहुंचाया गया

गृह मंत्रालय ने भी बुधवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसमें कहा गया कि दूसरे राज्यों में फंसे, श्रमिक, कामगार, पर्यटक और छात्रों को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निकाला जा सकता है। बता दें, यूपी सरकार ने इसकी शुरुआत पहले ही कर दी थी। कोटा से छात्रों को निकलने के बाद प्रयागराज में फंसे प्रतियोगी छात्रों को भी उनके घर पहुंचाया गया है।

यूपी में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण

यूपी में तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण

बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो हजार की संख्या को पार कर चुका है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद द्वारा बुधवार की दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी में अब तक 2115 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1602 है। अभी तक 60 जिलों में संक्रमण फैल चुका है और 7 जिलों में अभी कोई एक्टिव संक्रमित मरीज नहीं हैं। अभी तक 477 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 36 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+