तबलीगी जमात: फरार मौलाना साद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया चौथा नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद के खिलाफ चौथा नेटिस जारी किया है। बता दें कि कोरोना संकट के समय सरकारी निर्देशों की अनदेखी करने के बाद धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने के आरोप में मौलाना साद करीब एक महीने से फरार चल रहा है। हालांकि इस बीच कई बार मौलाना ने ऑडियो संदेश जारी कर खुद के क्वारंटाइन में होने की जानकारी दी है। मौलाना साद की तलाश में दिल्ली पुलिस उत्तर प्रदेश में भी छापे मार रही है।

Recommended Video

    Nizamuddin Tablighi Jamaat के Maulana Saad को Delhi Police ने जारी किया चौथा नोटिस | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Police issues fourth notice against absconding Tablighi Jamaat head Maulana Saad

    पिछले महीने मार्च में लॉकडाउन के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में रह रहे करीब 2000 से ज्यादा जमातियों को निलाका गया था। इससे पहले कई जमाती सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच चुके थे। जांच के दौरान पता चला कि करीब 600 से अधिक जमातियों में कोरोना पॉजिटिव है जिसके बाद सरकार ने सभी राज्यों के निर्देश दिया की वह तबलीगी जमात के सदस्यों की पहचान करें और उनका कोरोना टेस्ट करवाएं। इस बीच मौका पाकर मौलाना साद फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले तीन बार मौलाना साद के खिलाफ नोटिस जारी कर सरेंडर करने का कहा था।

    चौथे नोटिस में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद को सरकारी लैब में कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के सूत्रों से खबर मिली है कि मौलाना साद को इसलिए नोटिस भेजा गया है क्योंकि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। हाल ही में निजामुद्दीन मरकज के प्रमुख मौलाना मुहम्मद साद के एक अधिवक्ता ने दावा किया था कि जबलीगी जमात के प्रमुख ने सरकार और निजी लैब में अपना कोरोना वायरस का टेस्ट कराया है, सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। वकील ने यह भी दावा किया था कि जांच रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को भी सौंप दी गई है।

    यह भी पढ़ें: निधन से 28 दिन पहले ऋषि कपूर ने किया था आखिरी Tweet, जाते-जाते कोरोना वॉरियर्स के लिए दे गए ये संदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+