'भगोड़ा नहीं, कैंसर का इलाज चल रहा', मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी, वकील बोले-मेडिकल आधार पर मांगेंगे बेल
Mehul Choksi: हीरा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। भारत की ओर से प्रत्यर्पण की मांग के बाद चोकसी को यूरोपीय देश बेल्जियम में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह वही मेहुल चोकसी हैं जो साल 2018 से भारत की एजेंसियों को चकमा देकर फरार हैं और कई देशों में छिपते रहे हैं।
अब जब उन्हें बेल्जियम में पकड़ा गया है, तो उनके वकील ने दावा किया है कि चोकसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए ही बेल्जियम गए थे। वकील ने यह भी बताया कि वह जल्द ही बेल की अपील दाखिल करेंगे। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में है और इस पर भारत की नजर भी टिकी हुई है।

जमानत की तैयारी में जुटे वकील (Mehul Choksi Bail Plea)
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने सोमवार को कहा, "हम उनकी बेल पर रिहाई की अपील करने जा रहे हैं। उनकी मेडिकल कंडीशन, खासकर कैंसर का इलाज चलने के कारण, हम यह दलील देंगे कि वे बेल के हकदार हैं। साथ ही, हम यह भी कहेंगे कि वह कोई 'फ्लाइट रिस्क' नहीं हैं यानी भागने का खतरा नहीं है।"
ये भी पढ़ें: Nirav Modi: मेहुल चोकसी के बाद अब उसके भांजे नीरव मोदी की बारी! कहां छिपा है? जानिए क्या है उसका गुनाह?
सुनवाई में लगेगा समय
वकील ने बताया कि बेल की अपील पांच दिन बाद ही दायर की जा सकती है, क्योंकि बेल्जियम कानून के अनुसार मामला सुनवाई के लिए तभी तय होगा।
2018 से भगोड़े की लिस्ट में
मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को 2018 में 13,000 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में आरोपी बनाया गया था। आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए बैंक से बड़ा कर्ज लिया और देश से फरार हो गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उसी साल चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की याचिका भी दायर की थी।
प्रॉपर्टी जब्ती की तैयारी
अगर कोर्ट चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर देती है और वह भारत नहीं लौटते, तो उनकी संपत्तियां ट्रायल शुरू होने से पहले ही जब्त की जा सकती हैं।
इलाज के लिए बेल्जियम पहुंचे थे चोकसी
पिछली सुनवाई में चोकसी के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि वह स्वास्थ्य कारणों से भारत नहीं आ सकते। वह पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रहते थे, लेकिन कैंसर के इलाज के लिए इस साल की शुरुआत में बेल्जियम गए थे। डॉक्टरों ने उन्हें लंबी यात्रा करने से मना किया है। इसी आधार पर वकील अब बेल की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'वो मालामाल है, सबसे महंगा वकील रखेगा', क्या मेहुल चोकसी को लाया जा सकेगा भारत? जानें मुखबिर ने क्या-क्या कहा?
मेहुल चोकसी से जुड़ी अन्य खबरें:
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications