Nirav Modi: मेहुल चोकसी के बाद अब उसके भांजे नीरव मोदी की बारी! कहां छिपा है? जानिए क्या है उसका गुनाह?
Nirav Modi Mehul Choksi News: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार (12 अप्रैल) को गिरफ्तार किया गया था। मेहुल चोकसी 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा वांटेड है। PNB बैंक लोन फ्रॉड केस में मेहुल चोकसी के साथ उसका भांजा और अरबपति जूलर नीरव मोदी भी आरोपी है।
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने भगौड़ा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों के खिलाफ गैरजमानती वॉरंट जारी किया है। PNB बैंक लोन फ्रॉड केस को अंजाम देकर दोनों मामा-भांजे 2018 में देश छोड़कर भागे थे। तब से भारत की जांच एजेंसी इनको पकड़ने में लगी थी। अब मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद अगला नंबर नीरव मोदी का हो सकता है। ऐसे में आइए जानतें हैं कि फिलाहल नीरव मोदी कहां छिपा है और उसने कैसे PNB बैंक लोन घोटाले को अंजाम दिया?

Where is Nirav Modi: कहां छिपा है नीरव मोदी? भारत छोड़ने के बाद उसने क्या किया?
🔴 लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी वर्तमान में लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है। नीरव मोदी लंदन में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहा है। फिलहाल वो लंदन की जेल में बंद है। बार-बार जमानत मांगने के बाद भी उसकी याचिका खारिज हो गई है।
🔴 नीरव मोदी ने जनवरी 2018 में भारत छोड़ा था। इसके कुछ दिनों बाद ही पंजाब नेशनल बैंक के साथ हुए घोटाले का मामला सामने आया था। सीबीआई ने इस मामले में 30 जनवरी 2018 को एफआईआर दर्ज की थी।
🔴 भारत छोड़ने के बाद खबर आई कि नीरव मोदी सेंट्रल लंदन के सेंटर प्वाइंट इलाके के एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा था। जिसकी कीमत लगभग 80 मिलियन पाउंड बताई गई थी। नीरव मोदी लगभग एक साल 4 महीने उस अपार्टमेंट में रहा था। वहीं रहते हुए नीरव मोदी ने लंदन के सोहो स्क्वायर के पास हीरो का नया कारोबार भी शुरू करने में सफल हुआ था।
🔴 हालांकि नीरव मोदी लंदन में ज्यादा दिन आजाद नहीं रह पाया और उसको 19 मार्च 2019 को लंदन में होबर्न के मेट्रो बैंक ब्रांच से गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त नीरव मोदी वहां अपना बैंक अकाउंट खुलवाने गया था। उसके बाद नीरव मोदी को लंदन की चएमपी वैंडजवर्थ जेल में रखा गया। मई 2020 से लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण का मामला चला। लंदन की अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।
Who is Nirav Modi? कौन हैं नीरव मोदी?
🔴 54 के साल के नीरव मोदी का जन्म गुजरात में हुआ है। उसका पालन-पोषण बेल्जियम के एंटवर्प शहर में हुआ है। नीरव मोदी का परिवार कई पीढ़ियों से हीरों के कारोबार करता आया है।
🔴नीरव मोदी 19 साल की उम्र में अपने पिता दीपक मोदी के साथ मुंबई लौट आया था। यहां आकर उसने मामा मेहुल चोकसी के साथ काम शुरू किया। उस वक्त मेहुल चोकसी भारत में रिटेल ज्वैलरी की कंपनी गीतांजली समूह के प्रमुख थे।
🔴 नीरव मोदी एक लग्जरी डायमंड ज्वैलर और डिजाइनर है, जिन्हें 2017 में फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 57वां स्थान मिला था। वह डायमंड ज्वैलरी रिटेल स्टोर्स की नीरव मोदी चेन के फाउंडर भी हैं।
🔴 मोदी फायरस्टार इंटरनेशनल के अध्यक्ष हैं, जो नीरव मोदी चेन की मूल कंपनी है, जिसके दुनिया भर के प्रमुख बाजारों में स्टोर हैं। दिल्ली, मुंबई, न्यूयॉर्क, हांगकांग, लंदन और मकाऊ जैसे अलग-अलग स्थानों पर उनके 16 स्टोर हैं।
🔴 नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी भी इस मामले की आरोपी हैं। अमी मोदी अमेरिकी नागरिक हैं। उनका न्यूयार्क में अपार्टमेंट है।
What is PNB bank loan 'fraud' case: क्या है पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामला?
🔴 पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामला, बैंक द्वारा जारी किए गए 10,000 करोड़ रुपये के फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग से संबंधित है। ये देश का अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। इस मामले में मुख्य आरोपी जौहरी और डिजाइनर नीरव मोदी, उनके मामा मेहुल चोकसी और अन्य रिश्तेदार और पीएनबी के कुछ कर्मचारी हैं। घोटाले की खबर सार्वजनिक होने से कुछ दिन पहले ही नीरव मोदी और उनके रिश्तेदार 2018 की शुरुआत में भारत से भाग गए थे।
🔴 30 जनवरी 2018 को पीएनबी ने सीबीआई में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि 2.8 बिलियन (280.7 करोड़ रुपये) के फर्जी एलओयू पहली बार 16 जनवरी को जारी किए गए थे। शिकायत में पीएनबी ने तीन हीरा कंपनियों, डायमंड्स आर अस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स का नाम लिया था। 18 मई 2018 तक यह घोटाला 14,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया था।
🔴 सीबीआई की दर्ज एफआईआर में मेहुल चोकसी और नीरव मोदी ने 13 हजार करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। इन दोनों ने फर्जी गारंटी के आधार पर दूसरे लोगों से कर्ज लिया था। हालांकि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने अपनी ओर से इस तरह से फर्जीवाड़े से इनकार किया है।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications