पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी लापता, बरामद हुई हीरा व्यापारी की खाली कार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी लापता, बरामद हुई हीरा व्यापारी की खाली कार

नई दिल्ली, 25 मई: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के लापता होने की खबर है। मेहुल चोकसी 2018 में भारत से फरार होने के बाद कैरेबियाई देश एंटीगा एंड बारबुडा में रह रहे थे। मेहुल चोकसी के वकील का दावा है कि हीरा व्यापारी की खाली कार बरामद की गई लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं है। 61 वर्षीय भारतीय व्यवसायी और खुदरा आभूषण गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी के परिवार वाले काफी चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेहुल चोकसी को आखिरी बार रविवार को देखा गया था। उन्हे सोमवार (24 मई) को पूरे दिन नहीं देखा गया है और नाही परिवार का उनसे संपर्क हो पा रहा है।

Recommended Video

    PNB Scam: भगोड़ा आरोपी Mehul Choksi लापता, अब Antigua से भी भागा, वकील बोला ये | वनइंडिया हिंदी
    Mehul Choksi

    आखिर बार रविवार को देखा गया था मेहुल चोकसी को

    भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के लापता होने के बाद से एंटीगुआ पुलिस इनकी तलाश में लगी है। एंटीगुआ से स्थानीय रिपोर्टों में इसकी पुष्टी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेहुल चोकसी रविवार को द्वीप के दक्षिणी भाग में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में रात के खाना खाने के लिए अपने घर से निकले और फिर कभी नहीं देखे गए। बाद में उनकी कार तो मिल गई मगर उनका कोई अता-पता नहीं है। स्ठानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि हीरा व्यापारी की गाड़ी सोमवार शाम को जॉली हार्बर में बरामद की गई। जिसमें किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है।

    वकील ने कहा- परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित है

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा, कोरोबारी के परिवार वाले चिंतित हैं और उन्होंने ही इस बारे में उन्हे फोन कर सूचना दी थी। वहीं हिन्दुस्तान टाइम्स से करते हुए, चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, "मेहुल चोकसी लापता है। उसके परिवार के सदस्य चिंतित हैं और उन्होंने मुझे चर्चा के लिए बुलाया था। एंटीगुआ पुलिस जांच कर रही है। परिवार को कुछ भी नहीं पता है और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।"

    13,500 करोड़ के घोटाले केा मेहुल चोकसी पर आरोप

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करोड़ों रुपये के एक घोटाले के सिलसिले में मेहुल चोकसी की तलाश कर रहे हैं। मेहुल चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर सरकारी बैंक पीएनबी से 13,500 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की जेल में है। मेहुल चोकसी ने कैरेबियाई देश एंटीगा एंड बारबुडा की नागरिकता इंवेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+