'हमेशा के लिए चुनाव प्रचार रद्द क्यों नहीं कर लेती आप', हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को शहीद बता ट्रोल हुईं महबूबा
Hassan Nasrallah Mehbooba Mufti: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को शहीद बताया है। इतना ही नहीं हसन नसरल्लाह की मौत पर लेबनान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए महबूबा मुफ्ती ने आज रविवार (29 सितंबर) को अपना चुनाव अभियान रद्द कर दिया। जिसको लेकल सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती जमकर ट्रोल हो रही हैं।
इजराइल ने 27 सितंबल को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक कर हिज्बुल्लाह मुख्यालय को जमींदोज कर दिया था। इसी हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इसी के साथ कई टॉप कमांडर की भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- Hezbollah Chief Dead: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि, इजराइल डिफेंस फोर्स ने दी जानकारी
हसन नसरल्लाह की मौत जम्मू और कश्मीर के बडगाम में एक विरोध मार्च आयोजित किया गया है। इसी बीच महबूबा मुफ्ती के शहादत भरे सोशल मीडिया पोस्ट ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान किया है।
हसन नसरल्लाह को महबूबा मुफ्ती ने बताया शहीद
महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा,
''लेबनान और गजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल (रविवार) अपना (चुनाव प्रचार) अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।''
ये भी पढे़ं- Zainab Nasrallah: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी जैनब कौन हैं, इजराइली हमले में मारे गये?
महबूबा मुफ्ती के पोस्ट पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
महबूबा मुफ्ती द्वारा हसन नसरल्लाह को शहीद बताना और उनकी शहादत में चुनावी प्रचार रद्द करना कई सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया है। कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि अच्छा होता कि आप राजनीति से हट जातीं और हमेशा के लिए ही अपना चुनाव प्रचार रद्द कर देतीं।
@MumukshuSavitri नाम की यूजर्स ने लिखा, ''मैं पूरी तरह से आपके साथ हूं महबूबा आपा। वास्तव में आप अपना अभियान हमेशा के लिए रद्द क्यों नहीं कर देतीं और लेबनान क्यों नहीं चली जातीं। इससे उन दुष्ट यहूदियों और अत्याचारी हिंदुओं के खिलाफ प्रतिरोध का सबसे मजबूत संदेश जाएगा। तब आप लेबनान और फिलिस्तीन के लोगों के साथ प्रतीकात्मक रूप से नहीं बल्कि सचमुच खड़ी हो सकेंगी।''
यूजर @Itsme_ArjunC ने लिखा, ''बढ़िया। मैं आपकी ईमानदारी को सलाम करता हूं। कम से कम अब तो आपने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। हम हमेशा से जानते थे कि आतंकवादियों के लिए आपका दिल पिघलता है। कृपया लेबनान और गाजा की यात्रा करें और RIP आतंकवादियों को श्रद्धांजलि दें। इसके अलावा आप ईरान की यात्रा की योजना बना सकती हैं क्योंकि उनके सर्वोच्च नेता भी RIP के रास्ते पर हो सकते हैं।''
वहीं कई लोगों ने हसन नसरल्लाह का नाम गलत लिखे जाने को लेकर भी महबूबा मुफ्ती की खिंचाई की। असल में अंग्रेजी में महबूबा मुफ्ती ने ''Hassan Nasarullah'' लिखा था। जबकि ''Hassan Nasrallah'' है। इसपर कई लोगों ने कमेंट किया है। यूजर @me_ganesh14 ने लिखा, ''आपको हसन नसरल्लाह का सही नाम भी नहीं पता, लेकिन उसके लिए आपने दुख जताया है।''
भाजपा ने कहा- नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को इतना दर्द क्यों हो रहा है?
भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता ने कहा,
''हसन नसरल्लाह की मौत से महबूबा मुफ्ती को इतना दर्द क्यों हो रहा है? जब बांग्लादेश में हिंदुओं को सरेआम मारा जाता है, तब तो इनकी आवाद बंद हो जाती है। ये चुप्पी साध लेती हैं। दूसरी ओर इजराइल पर हमले करने वाला हिज्बुल्लाह कमांडर मारा गया तो ये अपना प्रचार बंद कर देती हैं। ये घड़ियाली आंसू वाले, लोग इनकी मंशा समझते हैं।''
ये भी पढ़ें- हसन नसरल्लाह का उत्तराधिकारी कौन होगा? हिज्बुल्लाह की सेकंड लाइन लीडरशिप में कौन कौन, कौन संभालेगा जिम्मा?












Click it and Unblock the Notifications