Hezbollah Chief Dead: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि, इजराइल डिफेंस फोर्स ने दी जानकारी
Hezbollah Chief Dead: इजराइल डिफेंस फोर्स ने हिज्बुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। इजराइल ने कल हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर पर दसियों टन बारूद गिराए थे और कहा था, कि जिस पैमाने पर हमला किया था, उसमें हसन नसरल्लाह का बचना मुश्किल है।
वहीं, इजराइल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं और आधिकारिक लेबनानी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने बताया है, कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान में कई स्थानों पर इजराइली हवाई हमले किए गये हैं।

इससे पहले टाइम्स ऑफ इजराइल से इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है, कि हमलों में हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाया गया था और इजराइल का मानना है, कि हमले के बाद हसन नसरल्लाह हेडक्वार्टर के कमांड सेंटर में मौजूद था।
इजराइली अधिकारी ने कहा, कि "ऐसे हमले से उनके ज़िंदा बच निकलने की कल्पना करना बहुत मुश्किल है।" कई हिब्रू मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, कि इजराइली वायुसेना ने हिज्बुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भीषण हमले किए हैं और अखबारों ने इजराइली अधिकारियों के आकलन का हवाला देते हुए कहा है, कि हमले में नसरल्लाह की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी एनएनए ने बताया है, कि हमले में पूर्व में बालबेक और दक्षिण में नबातियेह के शहर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अज्ञात संख्या में लोग मारे गये हैं। अभी तक पता नहीं चल पाया है, कि असलियत में कितने लोग मार गये हैं, उनकी संख्या का पता नहीं चल पाया है।
शनिवार सुबह एक बयान में, इजराइली सेना ने कहा है, कि उसने पिछले दो घंटों में बेका और दक्षिणी लेबनान के क्षेत्र में "व्यापक हमले" किए हैं, जिसमें दावा किया गया है, कि उसने हिज्बुल्लाह के लॉन्चर, हथियार भंडार और बुनियादी ढांचे के स्थलों को निशाना बनाया है।
Oneindia.Com स्वतंत्र रूप से सेना के दावे की पुष्टि नहीं कर सकता।
लेबनान से भी किए गये हैं हमले
वहीं, इजराइली सेना ने कहा है, कि इजराइल ने शनिवार की सुबह लेबनान से दागे गए पांच और प्रोजेक्टाइल का पता लगाया, जिससे उत्तरी क्षेत्र के एक बड़े क्षेत्र में सायरन बजने लगे। इजराइल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा है, कि "उत्तरी इजराइल और वादी आरा, सामरिया और मेनाशे के क्षेत्रों में कुछ समय पहले बजने वाले सायरन के बाद, लेबनानी क्षेत्र से आने वाले पांच प्रोजेक्टाइल की पहचान की गई।"
उन्होंने कहा कि उनमें से अधिकांश को रोक दिया गया था। सेना के होम फ्रंट कमांड चेतावनी के आधार पर 100 से ज्यादा सोसाइटीज में सायरन सक्रिय किए गए थे। यह हमला सीमा के लेबनानी पक्ष से पहले की गई 10 प्रोजेक्टाइल की बौछार के बाद हुआ। हिज्बुल्लाह ने पहले कहा था कि उसने लेबनान के शहरों और गांवों पर इजराइली हमलों के जवाब में उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट दागे हैं।












Click it and Unblock the Notifications