Zainab Nasrallah: हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी जैनब कौन हैं, इजराइली हमले में मारे गये?
Zainab Nasrallah: हिज्बुल्लाह के गढ़ दहियाह पर इजराइली हवाई हमलों के बाद हसन नसरल्लाह की मौत की संभावना है। इजराइल का कहना है, उसने जिस पैमाने पर हमला किया है, उसमें इजराइली चीफ का बचना काफी मुश्किल है।
लेकिन, इजराइली मीडिया ने दावा किया है, कि हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह कथित तौर पर उसी हमले में मारी गई है। इजराइल ने कहा है, कि उसने हिज्बुल्लह के कमांड सेंटर पर कई दसियों टन गोला-बारूद गिराएं हैं और उस वक्त हसन नसरल्लाह कमांड सेंटर में ही मौजूद था और ऐसे हमले में किसी के बचने की संभावना नहीं है। आइये जानते हैं, कि हसन नसरल्लाह और उसकी बेटी जैनब नसरल्लाह कौन हैं?

हसन नसरल्लाह कौन है?
हिज्बुल्लाह चीफ का जन्म 31 अगस्त 1960 को बेरूत में एक गरीब शिया परिवार में हुआ था। उसका परिवार मूल रूप से टायर का रहने वाला था, जो काम के लिए बेरूत चला गया था, लेकिन 1975 में लेबनान के गृहयुद्ध के दौरान परिवार अपने गांव लौट आया और उसी समय 15 साल का नसरल्लाह, शिया अमल आंदोलन में शामिल हो गया।
इराक और ईरान में शिया धार्मिक केंद्रों में पढ़ाई करने के बाद हसन लेबनान लौट आया और 1982 में इजराइल के आक्रमण के बाद हिजबुल्लाह में शामिल हो गया। उसे संगठन के युवा संस्थापकों में से एक माना जाता है। 1992 में, इजराइल ने जब अब्बास मुसावी को मार डाला, तो उसके बाद नसरल्लाह हिज्बुल्लाह का नेता बन गया। 5 साल बाद, हिज्बुल्लाह को संयुक्त राज्य अमेरिका ने आतंकवादी घोषित कर दिया।
उसके नेतृत्व में, हिज्बुल्लाह ने 2000 में दक्षिणी लेबनान पर इजराइल के कब्जे को खत्म करने और 2006 के इजराइल-लेबनान युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे क्षेत्र में नसरल्लाह का दबदबा बढ़ गया।
इजराइल के साथ कैदियों के आदान-प्रदान में उनकी भागीदारी ने उसके कद को और बढ़ा दिया।
उस पर और उनके संगठन पर लेबनान को ईरान के क्षेत्रीय एजेंडे के लिए बंधक बनाने का आरोप है। अर्धसैनिक बल के साथ स्थानीय राजनीति पर हावी होकर, नसरल्लाह को अक्सर लेबनान के राजनीतिक परिदृश्य में पुराने गतिरोध के लिए दोषी ठहराया जाता है। हिज्बुल्लाह कई शक्तिशाली संस्थानों और स्थानीय बलों को नियंत्रित करता है, लेबनान की राजनीतिक प्रणाली की नाजुकता और इसकी राष्ट्रीय सेना की कमजोरी का फायदा उठाता है।
इजराइल के हमलों के खिलाफ हिज्बुल्लाह के प्रतिरोध के कारण लोकप्रियता हासिल करने के बावजूद, उनके नेतृत्व में हिज्बुल्लाह को सांप्रदायिक संघर्ष के कारण हजारों सीरियाई नागरिकों की हत्याओं के लिए एकमात्र जिम्मेदार फोर्स के रूप में देखा जाता है।
सीरिया में लाखों लोग विस्थापित हुए
सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान हिज्बुल्लाह ने असद शासन का समर्थन किया, जिसके बाद नसरल्लाह की लोकप्रियता कम हो गई और उसकी काफी आलोचना की गई। हालांकि लाखों शिया समर्थकों नसरल्लाह को काफी पसंद करते हैं, लेकिन सीरिया में हिज्बुल्लाह के अत्याचारों के कारण अरब देशों का एक बड़ा हिस्सा नसरल्लाह को पसंद नहीं करता है।
विद्रोहियों के खिलाफ सीरियाई शासन के युद्ध में हिज्बुल्लाह की भागीदारी की वजह से सीरिया भर के कई शहरों और कस्बों में नरसंहार हुआ और लाखों लोग विस्थापित हुए।
7 अक्टूबर 2023 को हमास की सैन्य शाखा, इज़्ज़ एड-दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड ने इजराइल पर भीषण हमला किया और 1200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद हिज्बुल्लाह भी इजराइल के खिलाफ संघर्ष में शामिल हो गया और हसन नसरल्लाह एक बार फिर से चर्चा में आ गया।
हसन नसरल्लाह की बेटी जैनब नसरल्लाह भी मारी गई
इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि हिज्बुल्लाह के शीर्ष नेता हसन नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह शुक्रवार को दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए एक इजराइली हवाई हमले में कथित तौर पर मारी गई है।
इजराइली समाचार चैनल चैनल 12 ने उसकी मौत की रिपोर्ट है है। लेकिन, हिज्बुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जैनब हिज्बुल्लाह अपने और अपने परिवार के 'बलिदानों' के मुखर समर्थन के लिए जानी जाती थी। जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पहले अपने भाई हादी की मौत के बारे में बात की थी, जिसे 1997 में इज़रायली सेना ने मार डाला था।
अगर पुष्टि हो जाती है, तो ज़ैनब की मौत हिज़्बुल्लाह के लिए बहुत बड़ा झटका होगा और हिज्बुल्लाह को मानसिक तौर पर तोड़ सकता है। इसके अलावा, हिज्बुल्लाह इजराइल के खिलाफ एक व्याकप युद्ध शुरू कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications