मेघालय चुनाव 2023: TMC ने 52 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
मेघालय में मार्च तक चुनाव होने हैं। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन टीएमसी चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी कर दी गई है।

मेघालय में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्च के आखिरी में यहां चुनाव हो सकते हैं। जिसे देखते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच पार्टी की तरफ से 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है।
Recommended Video

विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की जानकारी पार्टी की तरफ से दी गई है। पार्टी की तरफ से नामों का ऐलान पहले इसलिए लिया गया है, ताकि बेहतर तरीके से चुनाव प्रचार किया जा सके और जीत दर्ज किया जा सके। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले मेघालय में क्षेत्रीय पार्टियों के विधायकों के इस्तीफों का भी दौर शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर फूलबाड़ी से एनपीपी विधायक एसजी एस्मातुर मोमिनिन, पूर्व विधायक रोबिनस सिनगकोन के इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी तक करीब कुल 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।
जानें किसे कहां से मिला है टिकट?
लिस्ट के मुताबिक, टीएमसी ने जोवई (अनुसूचित जनजाति) से एंड्रयू शुल्लई, मॉकोएव (अनुसूचित जाति) से लास्टिंग सुचियांग, खलिरिएट (अनुसूचित जनजाति) सुनिदा बारेह, अमलारेम (अनुसूचित जनजाति) से अल्बान के. गशंगा, मावहाटी (अनुसूचित जनजाति) से डॉ. सारालिन दोरफांग, जिरांग (अनुसूचित जाति) से सनमून ड मारक, उम्सनिंग से गिल्बर्ट नोंगरम, उमरोई (अनुसूचित जनजाति) से जॉर्ज बी. लिंगदोह (विधायक), मॉरींगकेनेंग (अनुसूचित जनजाति) से बंशालांग लवई, पिंथोरमखराह (सामान्य) से सम्बोरलांग दियंगदोह और नॉर्थ शिलॉन्ग (अनुसूचित जनजाति) से एल्गिवा ग्विनेथ रिनजाह को उम्मीदवार बनाया गया है।
आपको बता दें कि नेशनल पीपल्स पार्टी के नेतृत्व में एक गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई। जिसका नेता कोनराड संगमा को चुना गया है। वहीं, इस बार माना जा रहा है कि यहां मुख्य लड़ाई भाजपा, कांग्रेस, नेशनल पीपल्स पार्टी और टीएमसी के बीच होगा। हालांकि,चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पहले से ही अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।
ये भी पढ़ें- '8 वर्षों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में आई रुकावटों को रेड कार्ड दिखाया', मेघालय में PM मोदी












Click it and Unblock the Notifications