'8 वर्षों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में आई रुकावटों को रेड कार्ड दिखाया', मेघालय में PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

PM Narendra Modi In Meghalaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेघालय के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल (NEC) के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, मेघालय सीएम कोनराड संगमा सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि फुटबॉल में अगर कोई खिलाड़ी खेल भावना से नहीं खेलता तो उसे रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया जाता है। ऐसे ही पिछले 8 वर्षों में हमने नॉर्थ ईस्ट के विकास के रास्ते में अनेक रुकावटों को रेड कार्ड दिखा दिया।
Recommended Video
नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को मिल रहा फायदा: PM
उन्होंने आगे कहा कि खेलों को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भ्रष्टाचार, पक्षपात, भाई-भतीजावाद, हिंसा, परियोजनाओं को ठप करने और वोट बैंक की राजनीति को दूर करने के लिए ईमानदार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आप जानते हैं कि इन बीमारियों की जड़ें काफी गहरी होती हैं। इसलिए, हम सभी को मिलकर इसे जड़ से उखाड़ना होगा।
पूरे देश में दिख रहा सकारात्मक असर: PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी से सिर्फ बातचीत, संवाद ही बेहतर नहीं होता। बल्कि इससे टूरिज्म से लेकर टेक्नॉलॉजी तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, हर क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ती हैं, अवसर बढ़ते हैं। हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट हमारे बॉर्डर एरिया, आखिरी छोर नहीं बल्कि सुरक्षा और समृद्धि के गेटवे हैं। राष्ट्र की सुरक्षा भी यहीं से सुनिश्चित होती है और दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है।
उन्होंने आगे कहा कि जब हमने केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं बदलीं तो उसका सकारात्मक असर पूरे देश में दिख रहा है। इस साल केंद्र सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर पर 7 लाख करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। 8 साल पहले, यह 2 लाख करोड़ रुपये से भी कम था। आजादी के 7 दशक बाद, हम केवल 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचे।
50 से ज्यादा बार इस क्षेत्र का दौरा किया: शाह
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NEC की बैठक संपन्न की है। प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल NEC के कार्यों की सराहना की है बल्कि क्षेत्र के विकास का रोड मैप भी तैयार किया है। शाह ने आगे कहा कि अब हर 15 दिन में एक मंत्री नॉर्थ ईस्ट का दौरा करते हैं और नरेंद्र मोदी जी ने PM बनने के बाद 50 से ज्यादा बार इस क्षेत्र का दौरा किया है। DONER का गठन अटल जी ने किया था और अब PM मोदी ने सुनिश्चित किया कि सभी बड़ी परियोजनाएं समय पर पूरी हों।
वहीं मेघालय सीएम कोनराड संगमा ने कहा कि पहले हमारे राज्य में सिर्फ 500 करोड़ रुपए आवंटित होते थे, आज हमारे राज्य के लिए 1500 करोड़ आवंटित होते हैं। इसका लाभ हर गांव-गांव में मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट एक दिन बदलेगा।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन?












Click it and Unblock the Notifications