अकाउंट खोलने के हफ्तेभर के भीतर ही मायावती ने ट्विटर पर बदला अपना नाम
नई दिल्ली। एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया ज्वाइन करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्विटर पर अपना नाम बदल दिया है। अब उनका ट्विटर हैंडल @sushrimayawati से बदलकर @mayawati हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मायवाती ने ट्वीट कर दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा मेरा ट्विटर अकाउंट सुश्री मायावती था, जो अब मायावती हो गया है। बता दें कि मायावती के ट्विटर पर करीब 84 हजार फॉलोअर हैं।

6 फरवरी को बना था ट्विटर हैंडल
बता दें कि इसी साल 6 फरवरी को मायावती का ट्विटर हैंडल बना था। अब वह भी बाकी दलों के नेताओं की ही तरह ट्विटर पर आ गई हैं और अपने आधिकारिक बयान भी इसके जरिए ही जारी कर रही हैं। बुधवार को ही मायावती ने राफेल डील को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा राफेल विमान सौदे पर आई कैग की रिपोर्ट जनता की नजर में आधी अधूरी है। यह पूरी भी नहीं और सही भी नहीं है।
नाम बदलने के पीछे ये वजह
सोशल मीडिया के जमाने में इससे दूरी बना कर रहने वाली मायावाती के नाम बदले जाने के पीछे पैरोडी अकाउंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। क्योंकि सोशल मीडिया पर मायावती के नाम से ऐसे कई सारे पैरोडी अकाउंट चलाए जाते हैं। और जब भी कोई मायावती को सर्च करता था तो सबसे पहले पैरोडी अकाउंट ही दिखाई देते थे। इन्हीं सब वजहों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम के आगे से सुश्री हटा दिया गया है। बता दें कि मायावती के बाद कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी हाल ही में ट्विटर पर एंट्री की हैं। लखनऊ में रोड शो से पहले ही @priyankagandhi के नाम से उनका ट्विटर हैंडल शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार देगी 15-15 लाख, लेकिन ये आम आदमी के लिए नहीं, इन खास लोगों के लिए हैं












Click it and Unblock the Notifications