भाजपा सरकार देगी 15-15 लाख, लेकिन ये आम आदमी के लिए नहीं, इन खास लोगों के लिए हैं
Gujarat News, गांधीनगर। भाजपा की सरकार ने अपने विधायकों के स्वास्थ्य की खातिर एक बड़ी घोषणा कर डाली है। इस घोषणा के अनुसार, कोई भी विधायक इलाज के लिए 15 लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। सरकार पूरे पैसे का इंतजाम करेगी। जिसका फायदा मौजूदा विधायक के साथ ही पूर्व विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी ले सकेंगे।

निजी अस्पताल में भी करा सकेंगे फ्री इलाज
इतना ही नहीं, गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा है कि खर्च सीमा 15 लाख के पार भी चली जाती है तो मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने और रुपए का भी लाभ दे दिया जाएगा। अब विभाग ने इसकी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। राज्य के सभी विधायक अब निजी अस्पताल में भी अपना इलाज करा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने विधायकों को स्वास्थ्य उपचार की लागत को 15 लाख तक बढाने के अलावा गुजरात सरकार की 2016 की उस हेल्थ-पॉलिसी का भी जिक्र किया है, जिसमें विधायकों के लिए जो खर्च मिलता था, उसे बढ़ा दिया जाएगा। सरकार ने विधायकों की मांग स्वीकारते हुए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि विधायकों के लिये बनी पॉलिसी में सुधार हो। जिसके बाद खर्च की सीमा 15 लाख रुपये तक कर दी गई।

इन्हें भी मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य नीति में विधायकों के अलावा, राज्य सरकार के सभी मंत्री, विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल हैं। अब गुजरात सरकार ने वर्तमान और पूर्व विधायकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में उपलब्ध राशि बढ़ा दी है। हालाँकि, यदि अधिक व्यय किया जाता है, तो अधिक धन मुख्यमंत्री की स्वीकृति द्वारा दिया जाएगा।

वेतन भी बढ़ाया
गुजरात सरकार ने पिछले वर्ष में कैबिनेट मंत्रियों और विघायकों के वेतन और भत्ते में वृद्धि की थी। सरकार अपने विधायक को पहले प्रति माह 70,700 रुपये वेतन देती थी, लेकिन यह वेतन अब बढकर 1.16 लाख रुपये हो गया है। दूसरी ओर सरकार के मंत्रीपरिषद को पहले प्रति मास 86,800 रूपये मिलते थे, लेकिन अब 1.32 लाख मिलते हैं। मंत्रियों और विधायकों को वेतन के अलावा दैनिक भत्ता दिया जाता है, जिसे 200 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications