सीएम योगी पर ओमप्रकाश राजभर ने कंसा तंज, कहा-ड्राइवर नया है लेकिन इंजन पुराना

बरेली। सुभासपा के अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एससी-एसटी कानून पर सरकार को आड़े हाथों लिया तो वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज भी कसा। राजभर ने कहा कि ड्राइवर नया इंजन पुराना।

om prakash rajbhar statement on yogi adityanath in Bareilly

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बरेली में कहा कि एससी-एसटी कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है। एससी ने कहा जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई हो निर्दोष को जेल न भेजा जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में 131 संसद सदस्य एससी-एसटी हैं उनके दबाब में आकर सरकार ने एक्ट में संशोधन का फ़ैसला किया।

कैबिनेट मंत्री से जब यूपी सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा- ड्राइवर नया इंजन पुराना। उन्होंने कहा कि सपा बसपा समय के अधिकारी कर्मचारी हैं वो आराम फरमा रहे हैं। अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 112 योजनाएं बनाई लेकिन धरातल पर नहीं आ सकीं। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है, वो उसका सही से प्रचार नहीं कर पा रही है। लोगों को जानकारी नहीं है जिस वजह से लोग अधिकारियों से काम नहीं करवा पा रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि व्यवस्था के लिये इस देश में सिर्फ नेता दोषी है, नेता सुधर जाए तो सब सुधर जाएगा। नेता गड़बड़ कराता है तो अफसर करते हैं। वहीं, उन्होंने कांग्रेस के इमरजेंसी जैसे हालात वाले बयान पर कहा कि कांग्रेस ने 40 सालो में पिछडो के उत्थान के लिए कुछ नही किया। कांग्रेस को चिंता वोट की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+