जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भारी भूस्खलन से NH-44 ब्लॉक, सड़क का एक हिस्सा भी बहा, कोई हताहत नहीं

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के समरोली इलाके में बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर NH-44 को ब्लॉक कर दिया गया है।

श्रीनगर, 22 जून : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के समरोली इलाके में बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर NH-44 को ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही देवाल ब्रिज समरोली के पास सड़क का एक हिस्सा भी भूस्खलन में बह गया। उधमपुर के डिप्टी एसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भारी भूस्खलन से NH-44 ब्लॉक

रामबन में हुआ था बड़ा हादसा

Recommended Video

    Jammu Kashmir में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर, मौसम सुहावना | Weather | वनइंडिया हिंदी | *News

    बता दें कि आज से ठीक एक महीना पहले 21 मई को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन जिले में निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढहने से कई मजदूरों की मौत हो गई थी। घंटों बाद मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। दस से अधिक मजदूरों की जान चली गई थी।

    10 मजदूरों की हुई थी मौत

    रामबन में खूनी नाला एरिया में मुख्य टनल के साथ बन रही दूसरी टनल पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था। जिसमें कई मजदूर दब गए। मृतकों में से पांच पश्चिम बंगाल के थे, एक असम से, दो नेपाल से, और दो स्थानीय थे। कुछ देर बाद एक शव और बरामद हुआ था।

    यह भी पढ़ें- असम में बाढ़-भूस्खलन का कहर, 26 जिलों के लाखों लोग संकट में, परीक्षाएं स्थगित, बचाव जारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+