ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कही जाने वाली अभिनेत्री मानसी नाइक ने बॉक्सर प्रदीप से रचाई शादी, तस्वीरें

नई दिल्ली। मराठी अभिनेत्री मानसी नाइक ने बॉक्सर प्रदीप खरेरा से शादी कर ली है। मंगलवार को पुणे में एक सादे समारोह में महाराष्ट्रियन रीति रिवाजों से दोनों ने शादी की। प्रोफेशनल बॉक्सर प्रदीप और मानसी बीते एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ समय पहले दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। मानसी नाइक कुछ समय पहले एश्वर्या जैसी दिखने की वजह से चर्चा में आई थीं।

शादी में अपनाया जोधा-अकबर का लुक

शादी में अपनाया जोधा-अकबर का लुक

मानसी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मिस्टर और मिसेज खरेरा.. शादी की तस्वीरों में मानसी पिंक ब्राइडल कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनकी ड्रेस 'जोधा अकबर' फिल्म में ऐश्वर्या के पहने लहंगे से प्रभावित लग रही है।

हरियाणा के रहने वाले हैं पति प्रदीप

हरियाणा के रहने वाले हैं पति प्रदीप

एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे प्रदीप खरेरा और मानसी नाइक ने कुछ समय पहले सगाई की थी। उनकी सगाई भी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी देखी गई थीं। शादी के बाद मानसी हरियाणा में रहेंगी। उनके पति प्रदीप खरेरा हरियाणा के ही रहने वाले हैं। प्रदीप हरियाणा के पेशेवर मुक्केबाजी खिलाड़ी हैं। वो डब्ल्यूबीसी एशियन टाइटल चैंपियन जीत चुके हैं।

मानसी को कहते हैं ऐश्वर्या की हमशक्ल

मानसी को कहते हैं ऐश्वर्या की हमशक्ल

मानसी नाइक की बीते साल सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई थीं। वो ऐश्वर्या राय जैसा दिखने की वडह से चर्चा में आई थीं। जिसके बाद उनको मराठी फिल्मों की ऐश्वर्या और ऐश्वर्या राय की हमशक्ल जैसे नाम लोगों ने सोशल मीडिया पर दिए।

ये भी पढ़ें- VIDEO: मुंबई में फूल खरीदती दिखीं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से बोलीं- पीछे मत आना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+