VIDEO: मुंबई में फूल खरीदती दिखीं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से बोलीं- पीछे मत आना
VIDEO: मुंबई में फूल खरीदती दिखीं रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से बोलीं- अब जा रही हूं, पीछे मत आना
नई दिल्ली। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का मुंबई से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेत्री बांद्रा में सड़क किनारे फूल खरीदती दिख रही हैं। एक फोटोग्राफर के पीछे करने पर वो उससे पीछे ना आने के लिए भी कह रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video

अब मैं जा रही हूं, पीछे मत आना
रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो वायरल भायानी नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। रिया चक्रवर्ती बांद्रा में अपनी गाड़ी से उतरकर एक फूल की दुकान पर जाती हैं और एक गुलदस्ता खरीदती हैं। इस दौरान कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें लेने लगे और वीडियो बनाने लगे। रिया चक्रवर्ती जब वापस गाड़ी में बैठकर जाने लगीं तो फोटोग्राफर्स को पीछे आता देख हाथ जोड़ते हुए बोली अब मैं जा रही हूं, आप मेरे पीछे मत आना प्लीज... इसके बाद रिया कार में बैठकर वहां से चली गईं।
काफी दिन बाद बाहर दिखी हैं रिया
रिया चक्रवर्ती के ब्वॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल जून में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुशांत के परिवार और कुछ अन्य लोगों ने उन पर कई तरह के आरोप लगा दिए थे। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था। जिसके चलते वो घर के बाहर कम ही दिख रही थीं। अब वो अपनी जिंदगी में धीरे-धीरे समान्य होती दिख रही हैं लेकिन अभी भी वो घर के बाहर दिखती हैं तो फोटोग्राफर्स उनको घेर लेते हैं।

कल सुशांत का जन्मदिन भी
कल यानी 21 जनवरी को मरहूम सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन भी है। ऐसे में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हो सकता है कि सुशांत के जन्मदिन के किसी कार्यक्रम के लिए वो फूल लेने आए हों। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पहला ट्वीट करते हुए कहा था कि 21 जनवरी को सुशांत का 35वां जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि सुशांत के जन्मदिन हम सुशांत की आत्मा के लिए प्रार्थना करें।












Click it and Unblock the Notifications