आमिर को सबक सिखाने वाले बयान पर घिरे पर्रिकरः संसद में हंगामा
नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने टिप्पणी क्या की, विपक्ष को मौका मिल गये उन पर निशाना साधने का। आज संसद में इस बात पर काफी हंगामा हुआ।
सोमवार को रक्षा मंत्री से इस मुद्दे पर विपक्ष ने सफाई मांगी। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि मनोहर पार्रिकर का ये बयान देश में असुरक्षा की भावना को पैदा करता है। आखिर पार्रिकर ने इस मुद्दे को उठाकर साबित क्या करना चाहते हैं इस बारे में अब वो जवाब दें।
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री ने मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बिना आमिर खान का नाम लिए कहा था कि एक एक्टर ने कहा है कि उनकी पत्नी को इस देश में डर लगता है इसलिए वो अपने बच्चों के लिए यह देश छोड़ना चाहती हैं। ये कितनी शर्म की बात है, मैं केवल यह इशारा करने की कोशिश कर रहा हूं कि यदि कोई ऐसे बोलता है तो उसे उसके जीवन का सबक सिखाना चाहिए। हमें अपने देश से प्यार करना चाहिए। अभिनेता का बयान एरोगेंट था।













Click it and Unblock the Notifications