# intolerance: असहिष्णुता बयान पर भड़के अनुपम ने आमिर से पूछे 5 खरे सवाल
मुंबई। असहिष्णुता के मु्द्दे पर आमिर खान ने मुंह क्या खोला, चारों ओर से उनके ऊपर प्रहार होने लगे। लोगों ने ट्विटर के जरिये आमिर खान पर सवालों की बौछार खोल दी है। जिसमे सबसे बर्निंग सवाल मशहूर कलाकार अनुपम खेर ने उन पर दागे हैं। असहिष्णुता मु्द्दे पर दिल्ली में मार्च कर चुके अनुपम खेर ने आमिर से ट्विटर पर पांच सवाल किये हैं।
यह पांच सवाल निम्नलिखित हैं...- डियर आमिर खान, क्या आपने किरन को बताया कि आप इस देश में इससे भी बुरा दौर देख चुके हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने के बारे में सोचा भी नहीं।
- क्या आपने किरन से पूछा कि वो भारत छोड़कर किस देश में जाना चाहेंगी। क्या आपने उन्हें बताया कि इसी देश ने आपको आमिर खान बनाया है।'
- पिछले सिर्फ 7-8 महीने में अतुल्य भारत कब आपके लिए असहिष्णु भारत में बदल गया?'
- चलो मान लें कि भारत में असहिष्णुता बढ़ी है तो आप यहां के करोड़ों लोगों को क्या राय देंगे? वो भी भारत छोड़ दें या फिर सरकार बदलने का इंतजार करें?
- सत्यमेव जयते में आप बुरी आदतों और चीजों पर बात करते हैं और साथ में उम्मीद भी देते हैं। असहिष्णुता के दौर में भी आपको लोगों में उम्मीद जगानी चाहिए न कि डर।
-













Click it and Unblock the Notifications