कल सुबह 11 बजे मोदी करेंगे 'मन की बात', यहां देख और सुन सकते हैं PM का स्‍पीच

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्‍त यानी कि कल आकाशवाणी से 'मन की बात' करेंगे। वो हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' करते हैं और ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारण किया जाता है। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के लिए देशवासियों से उनके विचार और सुझाव मांगे हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की यह 68वीं कड़ी होगी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी लोगों के साथ संवाद करते हैं और अपने विचार साझा करते हैं। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 'मन की बात' की यह उनकी 15वीं कड़ी होगी। मन की बात आकाशवाणी के सभी चैनलों सुन सकते हैं और दूरदर्शन पर देख सकते हैं।

कल सुबह 11 बजे मोदी करेंगे मन की बात, यहां देख और सुन सकते हैं PM का स्‍पीच

ऐसे भेज सकते हैं आप अपने सुझाव

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'आपको क्या लगता है कि इस बार 'मन की बात' में किन मुद्दों पर संवाद किया जाए, 'मन की बात' का प्रसारण 30 अगस्त होगा। आप अपना मैसेज 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं या फिर नमो ऐप या MyGoV ऐप पर लिख सकते हैं। मुझे आपके सुझाव और विचार का इंतजार रहेगा।' आप अपने सुझाव टोल फ्री फोन नंबर 1800-11-7800 पर 26 अगस्त तक रिकॉर्ड करा सकते हैं। आप अपने सुझावों को 29 अगस्त को रात 11:45 बजे तक तक भेज सकते हैं।

यहां सुन सकती है पीएम की मन की बात की पुरानी रिकॉर्डिंग

अगर आप मन की बात कार्यक्रम की कोई भी पुरानी रिकॉर्डिंग सुनना चाहते हैं तो आप www.pmindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर सुन सकते हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री ने 26 जुलाई को Mann Ki Baat कार्यक्रम में करगिल विजय दिवस पर देश के सैनिकों की बहादुरी को याद किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर भारत की भूमि हथियाने और अपने अपने यहां चल रहे आंतरिक कलह से ध्यान भटकाने के लिए दुस्साहस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+