वायरल हुआ करण जौहर की पार्टी का वीडियो तो अकाली दल के विधायक ने सितारों पर लगाया ये बड़ा आरोप
नई दिल्ली। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर एक पार्टी में कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इस पार्टी का एक वीडियो करण ने शेयर किया था। इस वीडियो को लेकर दिल्ली के रजौरी गार्डन से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मंजिंदर सिंह सिरसा ने बवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि वीडियो में दिख रहे सभी सितारे ड्रग्स के नशे में हैं और इसे दिखा भी रहे हैं। वहीं कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा ने उनकी इस बात का विरोध किया है।

करण की पार्टी का वीडियो देख क्या बोले सिरसा?
मंजिंदर सिंह ने करण जौहर की पार्टी का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- कल्पना बनाम सच्चाई... देखिए कैसे बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां अपनी ड्रग स्टेट को दिखा रही हैं। ड्रग्स को लेकर मैं इन सितारों के खिलाफ आवाज उठाता हूं। अगर आप भी इसे देखकर बुरा महसूस कर रहे हैं तो रिट्वीट कीजिए। इस ट्वीट में उन्होंने शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर और विक्की कौशल को टैग किया है।
सिरसा के ट्वीट पर भड़के कांग्रेस नेता
मंजिंदर सिंह सिरसा के ट्वीट पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा भड़क गए और रिट्वीट करते हुए लिखा- उस शाम मेरी पत्नी भी वहां थी और वीडियो में भी है। किसी ने भी वहां ड्रग्स नहीं लिए थे। तो ऐसे झूठ फैलाना और लोगों को बदनाम करना बंद करें। उम्मीद करता हूं कि आपके अंदर इतनी हिम्मत हो कि आप इसके लिए माफी मांगें। बता दें कि करण जौहर अकसर अपने घर पर बड़ी पार्टियां आयोजित करते हैं जिसमें ज्यादातर युवा सितारे जरूर पहुंचते हैं।

करण की पार्टी में पहुंचे थे ये सितारे
करण जौहर की इस पार्टी में रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और नताशा दलाल मौजूद थे। बता दें कि न तो वहां रणबीर कपूर का गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट पहुंची थीं और न ही दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह। वीडियो में कैमरा एक एक कर सभी के पास जाता है और वे एक्सप्रेशन देते हैं। सभी रिलैक्स मूड में मस्ती करते दिखाई पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूरोपियन कलाकार ने फिल्म जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नकल करते हो
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications