यूरोपियन कलाकार ने फिल्म जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नकल करते हो

नई दिल्ली। सोमवार को एक यूरोपियन कलाकार ने फिल्म जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर पोस्टर कॉपी करने का आरोप लगाया है। इस फोटोग्राफर ने आरोप लगाया है कि उनके काम को कॉपी करने के पहले उनकी इजाजत नहीं ली गई। फ्लोरा बोरसी नाम की फोटोग्राफर ने फेसबुक के जरिए फिल्म के पोस्टर पर अपनी बात रखी। उन्होंने दोनों पोस्टर का कोलाज शेयर करते हुए लिखा कि- कोई समानताएं? ये जानी मानी बॉलीवुड फिल्म जजमेंटल है क्या? का पोस्टर है। इन्होंने मुझसे इसके लिए कोई इजाजत नहीं ली। ये बड़ी कंपनियों के लिए शर्म की बात है कि वे किसी फ्रीलांसर का काम कॉपी करते हुए जरा भी नहीं हिचकते।

रिट्वीट किया राजकुमार राव का पोस्ट

रिट्वीट किया राजकुमार राव का पोस्ट

इसके अलावा फ्लोरा ने एक्टर राजकुमार राव का वो ट्वीट भी शेयर किया जिसमें पोस्टर में कंगना के साथ वे भी थे। इसके साथ फ्लोरा ने लिखा है- ओह हा...ये तस्वीर मुझे कुछ याद दिलाती है...ओर रुकिए...लगता है ये पूरी तरह मेरे काम की नकल है। फ्लोरा का ये ट्वीट था कि लोग कई सारे ट्वीट की मदद से फिल्म मेकर्स पर उंगली उठाने लगे और कहने लगे की बॉलीवुड नकल करना कब छोड़ेगा।

फिर विवादों में घिरी कंगना की फिल्म

कंगना की इस फिल्म का नाम पहले 'मेंटल है क्या' था जो बाद में विवाद के चलते 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया। इसके बाद अब पोस्टर को लेकर ये नया विवाद भी मुसीबत ही बनता जा रहा है। लोग फिल्म मेकर्स की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग ये भी कह रहे हैं कि ऋतिक रोशन से विवाद के चलते कंगना को ये सब चीजों का सामना करना पड़ रहा है।

पत्रकार संग विवाद में भी फंसी थीं कंगना

पत्रकार संग विवाद में भी फंसी थीं कंगना

हाल ही में कंगना जजमेंटल है क्या से जुड़े एक ईवेंट के दौरान एक पत्रकार से विवाद के चलते काफी चर्चाओं में आ गई। मामले को लेकर उन्होंने बाद में बताया कि पत्रकार पर वे यूं ही नहीं भड़की थीं। बल्कि वे पत्रकारों के उस समूह से तंग आ चुकी थी जो उनके द्वारा बॉलीवुड के बड़े लोगों के खिलाफ बोलने को पसंद नहीं करते। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कंगना ने कहा कि 'यदि आप हाल की मीडिया घटना की बात कर रहे हैं, तो ईमानदारी से मैंने नोट किया कि जब से मैंने बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है चाहे वह ऋतिक रोशन हो्ं, करण जौहर या कोई और, मुंबई का एक मीडिया गैंग मेरे खिलाफ खड़ा हो गया है।'

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने बताया इसलिए भड़की थी पत्रकार पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+