मणिपुर: मतदान से एक दिन पहले जेडीयू प्रत्याशी को मारी गोली, ICU में भर्ती

नई दिल्ली, 27 फरवरी: मणिपुर में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच मतदान से एक दिन पहले क्षेत्रीगांव इलाके (पश्चिम इंफाल) में जेडीयू प्रत्याशी रोजित वहंगबाम को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार दी। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस की टीम हमलावारों की तलाश में जुटी हुई है।

Manipur

जानकारी के मुताबिक रोजित को नाहरुप मखापत में गोली मार दी गई। उस वक्त वो इलाके में महिला विकास के लिए काम कर रहे कुछ संगठनों से मिल रहे थे। गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उनको नजदीकी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल वो आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल और निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी। साथ ही मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मामले में रोजित की मां ने कहा कि हमें नहीं पता कि किसने उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण निशाना बनाया गया है। वहीं मणिपुर में चुनाव ऐलान के बाद से ही हिंसा देखने को मिल रही है। बीते 18 फरवरी को एनपीपी उम्मीदवार एल. संजय सिंह के पिता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। उस वक्त वो एंड्रो निर्वाचन क्षेत्र में अपने बेटे का प्रचार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+