अगर मणिपुर का बंटवारा हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा: बीरेन सिंह

नई दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और उनका पूरा कैबिनेट नागा विद्रोही समूहों के साथ संभावित शांति समझौते पर राज्य का इस वार्ता को लेकर दृष्टिकोण बताने के लिए दिल्ली पहुंचा हुआ है। बीरेन सिंह ने कहा कि हम सोमवार को गृहमंत्री से मिले और उन्हें अपनी चिंताओं से अवगत करवाया। राज्य विधानसभा चुनावों के वक्त भी पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने हमें यह भरोसा दिया था कि मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता सुरक्षित रहेगी।

Biren Singh

बीरेन सिंह ने कहा कि, मणिपुर के लोग, इतिहास और वर्तमान राज्य की सुरक्षा को याद रखना बहुत जरूरी है। अगर नागा ग्रुप्स के साथ वर्तमान समझौते की वजह से कुछ होता है तो लोगों की प्रतिक्रिया को कंट्रोल करना मुश्किल होगा।

मणिपुर के सीएम ने कहा कि, मेरा मानना है कि केंद्र सरकार को मणिपुर की विधानसभा और राज्य सरकार को कोई भी फैसला लेने से पहले औपचारिक तौर पर जानकारी देनी चाहिए। अभी मैं यह नहीं कह सकता हूं कि यह टेरिटोरियल समझौता ही होगा। हमें एक शांतिपूर्ण समाधान चाहिए।

बीरेन सिंह ने कहा कि, अगर नागा संगठनों से बातचीत के बाद हमारी बात नहीं सुनी गई, अगर मणिपुर के लोगों और राज्य विधानसभा की सहमति नहीं ली गई तब हम कहीं के नहीं रहेंगे। तब स्वतः हमें अपना पदों से इस्तीफा देना होगा। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से यह कयास लगाया जा रहा है कि नागा संगठनों से शांतिवार्ता के बाद मणिपुर के नागाबहुल हिस्सों को नगालैंड में शामिल कर दिया जाए। जिसकी मांग लंबे समय से ये नागा संगठन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+