कांग्रेस पर मणिपुर सीएम ने किया पलटवार, बोले -मणिपुर में उथल-पुथल कांग्रेस के पिछले कार्यों का परिणाम है
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में जातीय हिंसा को लेकर अपनी माफी। जिसके बाद कांग्रेस जो बयान जारी कर रही है उसको लेकर बोरेन ने कहा कांग्रेस राजनीति कर रही है। सिंह ने कहा कि उनका माफीनामा संघर्ष के कारण विस्थापित और बेघर हुए लोगों के लिए दुख व्यक्त करने का एक वास्तविक भाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि मणिपुर में उथल-पुथल कांग्रेस के पिछले कार्यों का परिणाम है।
एक्स पर एक पोस्ट में, एन. बीरेन सिंह ने कहा, "आज मैंने जो माफी मांगी, वह उन लोगों के लिए दुख व्यक्त करने का एक ईमानदार कार्य था जो विस्थापित हो गए हैं और बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री के रूप में, यह क्षमा करने और जो हुआ उसे भूलने का अनुरोध था। हालांकि, आपने इसमें राजनीति ला दी।"

मणिपुर सीएम ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप
मणिपुर सीएम ने आगे कांग्रेस पर मणिपुर में बर्मी शरणार्थियों को बसाने और पी. चिदंबरम के गृह मंत्री रहते हुए म्यांमार स्थित आतंकवादियों के साथ समझौते करने का आरोप लगाया।
मणिपुर सीएम ने मांगी थी माफी
इससे पहले, सिंह ने मई 2023 से जारी जातीय संघर्ष के लिए माफी मांगी थी जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान गई है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने सभी समुदायों से पिछली गलतियों को माफ करने और एक शांतिपूर्ण राज्य के लिए काम करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी तरह की माफी देने के लिए मणिपुर का दौरा क्यों नहीं किया।
कांग्रेस ने शुरू की आलोचना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह 4 मई, 2023 से मणिपुर का दौरा नहीं कर रहे हैं, जबकि वे अन्य जगहों पर यात्रा कर रहे हैं। सिंह की माफी के तुरंत बाद रमेश की टिप्पणी आई।
मणिपुर सीएम ने किया ये सवाल
बता दें सिंह ने मणिपुर में ऐतिहासिक जातीय संघर्षों को भी उजागर किया, जिसमें 1992 से 1997 तक हुए नागा-कुकी संघर्ष शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 1,300 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए।सिंह ने सवाल किया कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और आई.के. गुजराल ने 1997-1998 के कुकी-पैते संघर्ष जैसे पिछले संघर्षों के दौरान मणिपुर का दौरा किया था, जिसमें 350 लोगों की जान गई थी। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि वह मणिपुर के मूल मुद्दों को संबोधित करने के बजाय राजनीति खेल रही है।












Click it and Unblock the Notifications