ट्रैक्टर की ट्रॉली में टमाटर लादते व्यक्ति का वीडियो वायरल, तरीका देख आप भी हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो इतने मजाकिया होते हैं कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो इतने अलग तरह के होते हैं कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो जा रहे हैं और सोचने पर मजबूर हो जा रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो एक ट्रैक्टर की ट्रॉली में टमाटर लोड करने करने के टेक्निक का है। एक ट्रैक्टर खेत में खड़ा है। कुछ मजदूर टमाटर तोड़कर बाल्टी में भर रहे हैं। वहीं, एक व्यक्ति टमाटर से भरे बाल्टी को उठाकर ट्रॉली में फेंक रहा है। व्यक्ति द्वारा इस टेक्निक के साथ टमाटर से भरी बाल्टी को फेंका जा रहा है कि टमाटर सीधे ट्रॉली में गिर रहे हैं और बाल्टी ट्राली के बाहर गिर रही है। इस टेक्निक की मदद से व्यक्ति बहुत ही कम समय मे ट्रॉली को टमाटर से भर दिया।
Power of Arnold, brain of Einstein pic.twitter.com/3W0dL3c1Dt
— Sagar (@sagarcasm) October 18, 2022
व्यक्ति के टेक्निक की सोशल मीडिया यूजर हुए मुरीद
व्यक्ति के इस टेक्निक का सोशल मीडिया यूजर्स मुरीद हो गए हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को सागर नामक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। हालांकि, कन्फर्म नहीं है कि वीडियो कब का है। वहीं, इस बात की भी जानकारी नहीं सामने आई है कि वीडियो कहां का है। लेकिन देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वीडियो भारत के किसी राज्य का है।
अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ट्विटर यूजर्स टमाटर लादने वाले व्यक्ति की रजनीकांत और आइंस्टीन के दिमाग से तुलना कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि ओलंपिक के निशानेबाजी से भी ज्यादा कठिन काम है। इसके अलावा एक यूजर ने व्यक्ति के लगन और सततता की तारीफ की। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि जो लोग उसके साथ काम कर रहे हैं, वह बहुत विनम्र हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक शादी समारोह में एक टेंट के प्रवेश द्वार पर स्थापित थ्रेसिंग मशीन का एक वीडियो वायरल हुआ था। शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए थ्रेसिंग मशीन लगाई गई थी। ऐसा इसलिए गया था, ताकि शादी में आने वाले मेहमानों को हवा मिल सके।
ये भी पढ़ें- Explosion in firecracker factory: मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 7 घायल












Click it and Unblock the Notifications