Explosion in firecracker factory: मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 7 घायल
Explosion in firecracker factory: जिस तरह से दीवाली नजदीक आ रही है बाजार में पटाखों की मांग और बिक्री भी काफी बढ़ गई है। लेकिन ऐसे मौकों पर कई हादसे भी सामने आते हैं। मध्य प्रदेश के मुरैना में भी इसी तरह का बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री अवैध थी। इस धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक व्यक्ति लापता है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। लोगों को इस बात का भी संदेह है कि कई लोग मलबे में दब भी गए हैं। जानकारी के अनुसार धमाका इतनी तेज था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। घटना के बाद मलबे में कई लोग बुरी तरह से दबे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद मकान मालिक फरार हो गया है। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। आस-पास के घरों की दीवारों में भी इस धमाके से दरारे आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मलबे में 6 से ज्यादा बच्चो, महिलाओं और पुरुषों के दबे होने की आशंका है। हादसे में मलबे के नीचे दबने से कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतनी तेज था कि आस-पास के लोग अपने घर से बाहर आ गए, लोगों में दहशत का माहौल था। जिस घर में यह हादसा हुआ है वहां पर कुछ किराएदार भी रह रहे थे। चंबल रेंज के आईजी राकेश चावला ने बताया कि यह धमाका पटाखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री में हुआ है, यह फैक्ट्री बानमोर थाना क्षेत्र में आती है। हादसे में एक व्यक्ति अभी लापता है।












Click it and Unblock the Notifications