शख्स ने महिला को भेजा ये मैसेज तो पति ने की जमकर खातिरदारी, शिकायत की तो पुलिस ने दिया ये मजेदार जवाब

पति-पत्नी और वो का मामला आपने तो बहुत सुना होगा। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है लेकिन यह मामला औरों से अलग है। एक शख्स पति-पत्नी के बीच में आने की कोशिश की।

नई दिल्ली, 20 जुलाई : पति-पत्नी और वो का मामला आपने तो बहुत सुना होगा। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है लेकिन यह मामला औरों से अलग है। एक शख्स पति-पत्नी के बीच में आने की कोशिश की। जब इस बात की भनक उसके पति को हुई तो उसने जमकर उनकी खातिरदारी की। इसकी शिकायत उन्होंने ट्विटर पर पुलिस से की तो पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया है। जिसकी खूब तारीफ हो रही है।

जमकर की पिटाई

जमकर की पिटाई

एक शख्स ने एक महिला को 'आई लाइक यू' का मैसेज भेज दिया। इसके बाद इस बात की जानकारी महिला के पति को हो गई। उसके पति ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। शख्स ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो ये जवाब दिया।

ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल

ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल

ट्विटर यूजर शख्स ने कहा कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उन्होंने पुलिस की मदद मांगी। कुछ घंटों बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन इसका स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

शख्स ने पुलिस में की ये शिकायत

शख्स ने पुलिस में की ये शिकायत

सुशांत दत्त ने ट्वीट कर पुलिस से कहा कि सर मैं एक महिला को 'आई लाइक यू' मैसेज भेज दिया। रात में उसका पति आया और मुझे बुरी तरह पीटा। मैं मैसेज के लिए माफी मांगता हूं लेकिन अब मुझे सुरक्षा को लेकर चिंता है। कृप्या मेरी मदद करें।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

अपने जवाब में पंजाब पुलिस ने कहा कि सुनिश्चित नहीं है कि आप एक महिला को अपने अवांछित संदेश पर क्या उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें आपको पीटना नहीं चाहिए था। उन्हें आपको हमें रिपोर्ट करना चाहिए था और हम आपको कानूनी धाराओं के तहत सेवा करते। इन दोनों अपराधों पर कानून के अनुसार उचित ध्यान दिया जाएगा।

आरटीआई कार्यकर्ता है शख्स

आरटीआई कार्यकर्ता है शख्स

पुलिस ने शख्स को नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने को कहा है। यूजर्स ने पुलिस की प्रतिक्रिया को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उस शख्स का मजाक उड़ाते हुए कई हंसी वाले इमोजी पोस्ट किए। ट्विटर बायो के अनुसार, सुशांत दत्त सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: शानदार है ये न्यूली मैरिड कपल, भाभी जी हाथ में चूड़ा पहन चला रही रेस्टोरेंट, खाने वालों की लग रही लाइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+