Watch Video: युवक का पागलपन, शेर के बाड़े में घुसने की कोशिश, नीचे खड़ा Lion कर रहा था इंतजार

हैदराबाद, 24 नवंबर। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में बीते मंगलवार एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक 31 वर्षीय शख्स ने अफ्रीकन शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश की लेकिन समय रहते हुए जूलॉजिकल पार्क के कर्मचारियों द्वारा बचा लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स खतरनाक शेर के काफी करीब पहुंच गया है। वीडियो में लोग हल्ला मचाते सुने जा सकते हैं।

चिड़ियाघर में मचा हंगामा

चिड़ियाघर में मचा हंगामा

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है, शख्स की बेवकूफी पर हर कोई उसे खरी-खरी सुना रहा है। अगर समय रहते उसे बचाया न गया होता तो शायद ही वह आज जिंदा होता। घटना मंगलवार दोपहर करीब करीब 03:30 की है, नेहरू जूलॉजिकल पार्क में भ्रमण करने आया शख्स अचानक शेर के बाड़े में कूदने की कोशिश करने लगा। इस बीच अफ्रीकन शेर लगातार उस पर नजर बनाए हुए था और हमले का इंतजार कर रहा था।

शिलाखंडों पर पहुंचा युवक

शिलाखंडों पर पहुंचा युवक

युवक की पहचान जी साई कुमार के नाम से हुई हैं, फिलहाल उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अफ्रीकन शेर के बाड़े के आस-पास बने शिलाखंडों पर पहुंच गया। वह वहां असुरक्षित रूप से बैठा हुआ है, और जरा सा पांव फिसलने पर सीधा शेर का शिकार बन सकता है। अफ्रीकन शेर का बाड़ पूरी तरह प्रतिबंधित है।

शेर भी कर रहा था हमले इंतजार

शेर भी कर रहा था हमले इंतजार

शिलाखंडों पर बैठा युवक लगातार शेर को देखे जा रहा था, वहीं दूसरी ओर लायन भी जैसे उसके नीचे आने का इंतजार कर रहा हो। शेर के करीब पहुंचे युवक को देखते ही चिड़ियाघर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने लगे तो कुछ ने शोर मचाकर कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने युवक को बाड़े से हटा लिए। शख्स की इस हरकत पर पहले कर्मचारियों ने उसकी पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया।

मानसिक रूप से ठीक नहीं युवक

मानसिक रूप से ठीक नहीं युवक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जी साई कुमार को बहादुरपुरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया और शिकायत दर्ज कराई गई। पूछताछ में पता चला कि युवक कीसरा का निवासी है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया, लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर शख्स शेर के इतने करीब पहुंचा कैसे। वहीं चिड़ियाघर के कर्मचारियों की लापरवाही को भी इसका कारण बताया जा रहा है।

दिल्ली की घटना की दिलाई याद

दिल्ली की घटना की दिलाई याद

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली के चिड़ियाघर में हुए हादसे की याद दिला दी। मकसूद नाम का एक छात्र टाइगर के बाड़े में गिर गया था, उसे बचाया नहीं जा सका था। 2019 में एक और दिल्ली से ही ऐसी घटना सामने आई थी जहां एक शख्स शेर के साथ सेल्फी लेने के लिए उसके बाड़े में घुस गया था। हैरत की बात है उसने शेर के साथ सेल्फी भी ली थी। उसकी किस्मत अच्छी थी कि शेर ने हमला नहीं किया और उसे बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें: इस चिड़ियाघर में दो लकड़बग्घों के साथ 11 शेर कोरोना पॉजिटिव, कई जानवर बीमार, मचा हड़कंप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+