पूर्व डीआईजी की बेटी से छेड़छाड़, कॉलेज के बाहर से पकड़ा गया मनचला

नई दिल्ली। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में पूर्व डीआईजी पुलिस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। घटना उस होटल मैनेजमेंट कॉलेज के बाहर की देर शाम की है जो कि बीटा 2 पुलिस थाने के भीतर आता है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि- आरोपी ने होटल मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली डीआईजी की बेटी के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़की ने घबराकर पुलिस को कॉल किया। मौके पर तुरंत एक पीआरवी पहुंची और लड़के को गिरफ्तार किया।

पश्चिम बंगाल पुलिस के रिटायर्ड हैं पीड़िता के पिता

पश्चिम बंगाल पुलिस के रिटायर्ड हैं पीड़िता के पिता

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, 'मंटू के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला के साथ मारपीट या छेड़छाड़ का इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।'एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंटू लगभग 20 साल का है और पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर जिले का निवासी है, लेकिन पिछले कुछ समय से ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 इलाके में रह रहा था। लड़की के पिता पश्चिम बंगाल पुलिस से सेवानिवृत्त डीआईजी हैं और नोएडा में ही रहते हैं।

रेल अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़

रेल अधिकारी की पत्नी से छेड़छाड़

सोमवार को एक अन्य मामले में इंदौर से जबलपुर आने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस के बी-1 (एसी-2) कोच में आरपीएफ के डीआईजी पर उसी कोच में यात्रा कर रही जबलपुर रेल मंडल के परिचालन विभाग के एक आईआरटीएस अधिकारी की पत्नी ने छेडख़ानी का गंभीर आरोप लगाया है। मामला विभाग के बड़े अधिकारी का था, लिहाजा पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करने में काफी समय लगाया। फिलहाल डीआईजी विजय खातरकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिकारी की पत्नी से ट्रेन में दुष्‍कर्म की कोशिश

अधिकारी की पत्नी से ट्रेन में दुष्‍कर्म की कोशिश

मिली जानकारी के मुताबिक छेड़खानी की ये घटना ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 एसी कोच में हुई। इसमें जबलपुर रेल मंडल के सीनियर रेल अधिकारी की पत्नी भोपाल से जबलपुर सफर कर रही थी। उन्हीं के साथ छेड़छाड़ की गंभीर घटना हुई। अधिकारी की पत्नी के मुताबिक उनके साथ वेस्ट सेंटर रेलवे के RPF के DIG विजय खातरकर ने छेड़छाड़ की। इसके अलावा भी DIG ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश भी की। पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति जबलपुर रेल मंडल के सीनियर रेल अधिकारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत स्टेशन पहुंचे और उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- चौकीदार पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पहले पिटाई की फिर नंगा कर सड़क पर घुमाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+