चौकीदार पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पहले पिटाई की फिर नंगा कर सड़क पर घुमाया
मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में स्थित एक आवासीय परिसर में एक चौकीदार को 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटने और सड़क पर नग्न घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार की रात की है। बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद आसपास के लोगों ने जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं, ने शख्स की जमकर पिटाई की और फिर बाद में नग्न कर सड़कों पर घुमाया।

अर्नाला पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर अप्पार साहेब लेंग्रा ने कहा कि चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने उसके खिलाफ 354 और लैंगिंक अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी है कि चौकीदार ने लड़की को अनुचित तरीके से छुआ जब वह शनिवार शाम करीब 4 बजे ट्यूशन ले लौट रही थी। इसके बाद उसने रविवार को इस घटना बारे में बताया।
फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पिटाई के बाद आरोपी अस्पताल में भर्ती है जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल से छुटने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर से छेड़छाड़ की इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में तरह की तरह की बातें भी हो रही हैं। खासकर बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोग काफी ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।
इस घटना का फोटो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि भीड़ ने किस तरह से पहले पिटाई की और फिर उसके बाद उसको नंगा कर सड़क पर घुमाया। इस दौरान फोटों में काफी लोग नजर आ रहे हैं जो की तमाशा देख रहे हैं। इसमें एक शख्स भी नजर आ रहा है जो कि हरे रंग के टी-शर्ट पहने हुआ है।
यह भी पढ़ें- इस महिला को तलाक से पहले पति से चाहिए बच्चा, पति ने यूं फेर दिया प्लान पर पानी












Click it and Unblock the Notifications