एयर होस्‍टेस को जबरन बाहों में भरकर लिया सेल्‍फी, टॉयलेट में की स्‍मोकिंग, गिरफ्तार

मुंबई। एक व्‍यक्‍ति को एयर होस्‍टेस के साथ जबरन सेल्‍फी लेना बहुत महंगा पड़ा। इस हरकत के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर जहाज के टॉयलेट में सिगरेट पीने का भी आरोप है जो नियमों को उल्‍लंघन है। जानकारी के मुताबिक व्‍यक्‍ति का नाम मोहम्‍मद अबूबकर है जो गुजरात का रहने वाला है। प्‍लेन के टॉयलेट में यात्रियों से पैसे लेकर जिस्‍म बेचती थी एयर होस्‍टेस

Man arrested for forcing air hostess to click selfie

वो सऊदी अरब के दमाम से जेट एयरवेज की फ्लाइट से मुंबई के लिए सफर कर रहा था। अपनी शिकायत में एयर होस्‍टेस ने कहा कि 'मैं जब बोर्ड पर टहल रही थी तब अबूबकर ने मेरा हाथ पकड़ लिया और कहने लगा कि चलो न यार, एक सेल्फी लेते हैं। मेरे कई बार मना करने के बावजूद पूरी यात्रा के दौरान उसने मेरे साथ बदतमीजी की। एयर होस्टेस ने किया खुलासा: फ्लाइट के अंदर होती थी अय्याशी, पायलट संग कॉकपिट में किया था सेक्स

एयर होस्‍टेस ने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान वो उसके पीछे-पीछे घूमता रहा और छेड़खानी करता रहा। एयर होस्टेस ने शिकायत में लिखा है कि फ्लाइट में आरोपी उसके पीछे ही घूमता रहा। उसकी सीट खाली थी। उसने लिमिट क्रॉस करते हुए मेरा कंधा पकड़ा और जबरदस्ती सेल्फी ली। एयर होस्टेस के मुताबिक, आरोपी की हरकतों से घबराकर वह चीखी। इसके बाद चार केबिन क्रू मेंबर वहां पहुंचे। उन्हें देखकर अबु बकर टॉयलेट में चला गया। उसने वहां स्मोकिंग की। हैरान है पाकिस्‍तान एयरलाइंस, रहस्‍यमय परिस्थितियों में लापता हो रही हैं खूबसूरत एयर होस्‍टेस

अबूबकर को आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 336 (लोगों की जान खतरे में डालने) और एयरक्राफ्ट रूल्स के सेक्शन-25 (सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अभी उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। अबूबकर दमाम के एक होटेल में काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+