हैरान है पाकिस्‍तान एयरलाइंस, रहस्‍यमय परिस्थितियों में लापता हो रही हैं खूबसूरत एयर होस्‍टेस

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की सिर्फ राजनीति ही उथल-पुथल की स्थिति से नहीं गुजर रही बल्कि वहां की सरकारी विमान सेवा पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) इन दिनों बेहद मुश्किल के दौर से गुजर रही है। एयरलाइंस की कम से कम 16 एयर होस्‍टेस और क्रू मेंबर्स पिछले पांच महीनों में लापता हो चुके हैं। पिछले महीनें की बात करें तो पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की चार एयर होस्‍टेस उस होटल से गायब होने के बाद अपनी वापसी की उड़ान में नहीं पहुंच सकीं थीं जिसमें विमान के चालक दल के सदस्‍य ठहरे थे।

16 air hostesses, crew of Pakistan airline disappear
पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्‍ता ने इस बात की पुष्टि की है कि पिछले पांच महीनों में PIA की उड़ानों में कनाडा जाने के बाद एयरहोस्‍टेस और चालक दल की महिला सदस्‍य लापता हो गई हैं। हालांकि प्रवक्‍ता ने किसी अनहोनी के चलते नहीं बल्कि जान बूझकर ऐसा करने का अंदेशा जताया है। PIA ने साफ तौर पर उन एयर होस्‍टेस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी ऐलान किया है। एक पाकिस्‍तानी चैनल के हवाले से जो खबर मिली है उसके मुताबिक कनाडा जाकर वापस न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है।

इसके अलावा, इन मेंबर्स के खिलाफ इंटरनेशनल एविएशन कानूनों के तहत भी कार्रवाई होगी। इन महिला कर्मचारियों के कनाडा जाकर गायब होने के पीछे आर्थिक तंगी से जूझती पीआईए को वजह माना जा रहा है। इस एविएशन कंपनी के 17 हजार कर्मचारी हैं, लेकिन इनके पास महज 36 एयरक्राफ्ट ही हैं, जिनमें से 10 कल-पुर्जों की कमी की वजह से उड़ान भरने में असमर्थ हैं। सूत्रों का कहना है कि पीआईए के कर्मचारियों का गायब होना उनमें अनुशासन और उचित ट्रेनिंग की कमी की ओर भी इशारा करता है। ऎसे में मुमकिन है कि वे आर्थिक तंगी की वजह से कनाडा में दूसरे विकल्पों की तलाश के लिए रूक गए हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+