'दोषी पाए जाने पर आजीवन कैद की सजा हो'...पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बोलीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मामला अधिक प्रकाश में आने के बाद सीएम बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है।

कोलकाता, 25 जुलाई : पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मामला अधिक प्रकाश में आने के बाद सीएम बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि वह एजेंसियों का उपयोग करके मेरी पार्टी को तोड़ सकती है, तो बीजेपी बहुत ही गलत सोच रही है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने चाहिए लेकिन एक समय सीमा के अंदर।

मुझे फर्क नहीं पड़ेगा

मुझे फर्क नहीं पड़ेगा

ममता बनर्जी ने कहा कि सच्चाई के आधार पर फैसला दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कोई मेरी पार्टी से है या नहीं। उन्हें आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए।

हम नहीं करेंगे समर्थन

हम नहीं करेंगे समर्थन

अगर कोई गलत गतिविधियों में शामिल रहा है, तो हम में से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा चाहे उसे कितना ही कठोर सजा क्यों न मिली हो। हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।

दोषी खुद होंगे जिम्मेदार

दोषी खुद होंगे जिम्मेदार

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं धमकियों के आगे नहीं सिर झुकाऊंगी। अगर किसी ने गलत किया है और कानून के फैसले से दोषी साबित होता है, तो वे खुद उसके लिए जिम्मेदार होंगे।

अर्पिता मुखर्जी के बारे में क्या बोलीं ममता बनर्जी

अर्पिता मुखर्जी के बारे में क्या बोलीं ममता बनर्जी

अर्पिता मुखर्जी के बारे में उन्होंने कहा कि उस महिला के साथ न तो राज्य सरकार और न ही पार्टी का कोई संबंध है। कहा कि मैं दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने गई थी, तो वह महिला वहां मौजूद थी। मैंने सुना है कि वह पार्थ चटर्जी की दोस्त है। क्या मैं भगवान हूं यह जानने के लिए कि कौन किसका दोस्त है?

पार्थ चटर्जी को झटका

पार्थ चटर्जी को झटका

वहीं, बता दें कि पार्थ चटर्जी को बड़ा झटका लगा है, जहां कोर्ट ने उन्हें सोमवार सुबह एम्स भुवनेश्वर में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अभी तक मंत्री का इलाज कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है। ईडी ने इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, साथ ही ये आरोप लगाया था कि बिना ठोस वजह के पार्थ चटर्जी को दूसरे अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया। वहां पर वो डॉन की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'कानून से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रहे पार्थ चटर्जी, अस्पताल में डॉन जैसा व्यवहार', HC में ED की दलील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+