ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को बताया पूर्व एमपी तपस पॉल की मौत का जिम्मेदार
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को बताया पूर्व एमपी तापस पाल की मौत का जिम्मेदार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के पूर्व सांसद तपस पॉल की मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। बुधवार को तपस पॉल को श्रद्धांजलि देने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र सरकार की बदले की राजनीति लोगों की जान जा रही है। केंद्र की एजेंसियों का प्रेशर कई जान ले चुका है। उन्होंने कहा इसी दवाब में सुल्तान अहमद (पूर्व टीएमसी सांसद) फिर टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी की पत्नी और अब पॉल का निधन हुआ है।

जांच एजेंसियां ले रहीं जान
ममता ने कहा, लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि उनका अपराध नहीं बताया जा रहा। केंद्रीय एजेंसियां यह साबित नहीं कर पा रही हैं कि इन लोगों ने क्या अपराध किया है। ये सिर्फ बदले की राजनीति है। अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है तो उसपर कार्रवाई हो लेकिन हमें हम नहीं पता है कि तपस पॉल और अन्य लोगों ने क्या अपराध किया था। जिसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी।

टीएमसी नेताओं ने भी उठाए केंद्र पर सवाल
ममता बनर्जी से पहले तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता तपस पॉल की मौत के लिए केंद्र सरकार को दोषी बता चुके हैं। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, तपस की मौत के लिए सीबीआई जिम्मेदार है। रोजवैली चिटफंड घोटाले में जिस तरह से दिन प्रति दिन उन्हें सीबीआई ने टार्चर किया, उससे वह बीमार हो गए और असमय मौत का शिकार हो गए। तापस को रोजवैली कांड में मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फरहाद हकीम ने कहा है कि केंद्र सरकार ने एक पूरी साजिश चलाई हुई है और इसी साजिश की वजह से तपस पॉल की मौत हुई है।

मंगलवार को हुई तपस पॉल की मौत
बता दें कि बांग्ला फिल्मों के मशहूर एक्टर और तृणमूल कांग्रेस नेता तपस पॉल का मंगलवार सुबह मुंबई में निधन हो गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जुहू स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कृष्णानगर सीट से दो बार सांसद रहे 61 साल के तपस पॉल पश्चिम बंगाल के चर्चित रोज वैली चिट-फंड केस में जांच का सामना कर रहे थे। उन्हें दिसंबर 2016 में सीबीआई ने गिरफ्तार भी किया था। करीब 13 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications