केरलः अभिनेत्री रेखा मोहन के घर से मिला उनका शव
मलयालम भाषा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेखा मोहन अपने घर में मृत पाई गई हैं।
नई दिल्ली। एक दुखद खबर मनोरंजन जगत से है, मलयालम भाषा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेखा मोहन अपने घर में मृत पायी गई हैंं। उनके शव को पुलिस ने उनके थ्रिसुर अपार्टमेंट से बरामद किया है।
न्यूज मिनट की खबरों के मुताबिक रेखा के पति, जो कि दुबई में रहते हैं, ने पुलिस को फोन किया था क्योंकि उनकी रेखा से पिछले दो दिनों से कोई बातचीत नहीं हो पा रही थी, ना वो उनका फोन उठा रही थीं और ना ही उन्होंने कोई मेल का जवाब दिया था, जिसके बाद पुलिस रेखा मोहन के घर पहुंची और उसने वहां से उनका शव बरामद किया।
रहस्यमय स्थिति में हुई मौत
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए थ्रिसुर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है और इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि मलयाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थीं रेखा मोहन, उन्हें टीवी शो 'मयामा' और फिल्म 'Udyanapalakan', 'Yathramozhi' और 'Ne Varuvolam' जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता रहेगा।













Click it and Unblock the Notifications