बीजेपी नेता रूपा गांगुली उर्फ 'द्रौपदी' ने की थी तीन बार आत्महत्या की कोशिश

मुंबई। आज एक बार फिर से महाभारत सीरियल की 'द्रौपदी' यानी की भाजपा नेता रूपा गांगुली चर्चा में हैं। वजह है बीजेपी ने रूपा गांगुली को संसद के उच्‍च सदन, राज्‍य सभा के लिए नामित किया है। उन्‍हें पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू की जगह पर सांसद बनाया गया है।

घर-घर में 'द्रौपदी' के नाम से लोकप्रिय रूपा गांगुली निजी जिंदगी में काफी बिंदास, बोल्ड और हालात की मारी हुई अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। भले ही रील लाइफ में वो एक चर्चित चेहरा रही हों लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ किसी जलालत से कम नहीं थी, ये कहना हमारा नहीं बल्कि खुद रूपा गांगुली का है, जिसके बारे में आज से कुछ साल पहले उन्होंने टीवी के मशहूर शो 'सच का सामना' में बताया था।

रूपा ने कहा था कि उनका अपने पति Dhrubo Mukerjee के लिए करियर छोड़ना और उनके साथ कोलकाता में जाकर बस जाना ही उनके जी का जंजाल बन गया था और अपने इस गलत फैसले पर उन्हें आज तक पछतावा है।

उन्होंने काम-धाम छोड़कर हाउसवाइफ बनने की कोशिश की लेकिन वो फेल रहीं, उनके पति उन्हें रोज की जरूरत को लिए भी पैसे नहीं देते थे, मांगने पर मार-पीट और गाली-गलौच से स्वागत होता था।

Dhrubo Mukerjee हमेशा रूपा को लेकर असुरक्षित रहते थे और इस कारण उन पर शक करते थे, रूपा ने कहा कि उन्होंने अपनी शादी बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन उन्हें हर पग पर अपमान सहना पड़ा।

जीवन में कोई चार्म ना होने के कारण उन्होंने तब तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी लेकिन हर बार वो नाकाम रहीं। तंग आकर उन्होंने एक दिन अपने पति से अलग होने का फैसला किया और कुछ सालों पहले ही तलाक ले लिया, आज वो स्वतंत्र हैं, लेकिन आज भी वो अपने बेटे आकाश के लिए तड़पती हैं, जो कि उनके पति Dhrubo Mukerjee के साथ कोलकाता मेंं रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+