11 साल छोटे अर्जुन कपूर से रिश्ते पर ट्रोल ने कहा- 'जवान लड़के के साथ बूढ़ी', मलाइका ने दिया ये जवाब

मुंबई। मलाइका अरोड़ा बीते काफी समय से अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खासतौर से अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर खूब बातें होती हैं। मलाइका ने अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन से अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया है। दोनों अक्सर साथ-साथ दिखते हैं और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के बीच उम्र के फासले को लेकर खूब सवाल होते हैं, जिस पर मलाइका जवाब देकर ट्रोलर्स को चुप भी कर चुकी हैं।

दोनों की उम्र में 11 साल का फर्क

दोनों की उम्र में 11 साल का फर्क

मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं और अर्जुन से करीब 11 साल बड़ी हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उनसे अर्जुन के साथ उम्र के फर्क और इसको लेकर होने वाले कमेंट पर सवाल हुआ था। इन कमेंट में उनको बूढ़ी कहते हुए जवान लड़के को फंसा लिया जैसी बातें कही थीं। इस पर मलाइका ने कहा था कि किसी भी रिश्ते में उम्र का फासला मायने नहीं रखता है। अगर दो लोग एक-दूसरे को पसंद कर रहे हैं और उनके दिल दिमाग एक दूसरे से जुड़े रहे हैं तो फिर उम्र की बात नहीं आती है।

मैं ट्रोलर्स को तवज्जो नहीं देती

मैं ट्रोलर्स को तवज्जो नहीं देती

मलाइका ने कहा था कि ज्यादा उम्र का मर्द अगर एक कम उम्र की लड़की के साथ रिलेशन में होता है तो कोई सवाल नहीं किया जाता है। कोई महिला अपने से कम उम्र के लड़के के साथ दिख जाए तो बवाल हो जाता है। कहा जाता है कि बूढ़ी जवान लड़के के साथ है। उस पर तरह-तरह के कमेंट किए जाते हैं लेकिन ऐसे सोच वाले लोगों को मैं तवज्जो नहीं देती हूं।

चार साल से साथ हैं दोनों

चार साल से साथ हैं दोनों

अरबाज खान और मलाइका के बीच 2017 में जब अनबन की खबरें आई थीं। उस दौरान से ही अर्जुन कपूर और मलाइका भी साथ दिखने लगे थे। जिसके बाद वो लगातार साथ हैं। हालांकि दोनों ने शादी या रिश्ते के भविष्य को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। मालूम हो कि अर्जुन कपूर डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं 1998 में आई फिल्म 'दिल से' के गाने छैया-छैया से पहचान बनाने वाली मलाइका डांसर और टीवी होस्ट के तौर पर पहचान रखती हैं।

अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ लिवइन में रहेंगी आमिर खान की बेटी आइरा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+