आमिर की बेटी आइरा ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर, कहा- लॉकडाउन को तैयार

आमिर की बेटी आइरा ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर, कहा- लॉकडाउन को तैयार

मुंबई। आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों नूपुर शिखरे के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने नूपुर के साथ रिलेशनशिप में होने का खुलासा किया था। उनके साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं। आइरा ने अब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि वो लॉकडाउन को तैयार हैं। जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।

Recommended Video

    Aamir की बेटी Eera ने शेयर की Boyfriend संग तस्वीर, कहा- लॉकडाउन को तैयार | वनइंडिया हिंदी
    आइरा ने कहा- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं

    आइरा ने कहा- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं

    आइरा खान ने नुपुर शिखारे के साथ एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं। इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी बनाया है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जाहिर है कि ब्वॉयफ्रेंड के साथ लॉकडाउन के लिए तैयार होने का मतलब तो लोग कई तरह से निकालेंगे ही। ऐसे में कई लोग मान रहे हैं कि दोनों लिव इन में जा रहे हैं तो कई लोगों ने कहा है कि कहीं आइरा शादी करने जा रही हैं।

    कुछ दिन पहले किया था रिश्ते का खुलासा

    कुछ दिन पहले किया था रिश्ते का खुलासा

    आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा ने इस साल वैलंटाइंस डे पर दोनों ने अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था। आइरा ने नुपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था- वैलेंटाइन, ड्रीम बॉय। इसके अलावा अवो लगातार नूपुर के साथ दिखती रही हैं। नूपुर शिखरे फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट हैं। वह बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के फिटनेस ट्रेनर रहे हैं। जिसमें आइरा के पापा आमिर खान और अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी शामिल हैं।

    सोशल मीडिया पर एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहती हैं आइरा

    सोशल मीडिया पर एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहती हैं आइरा

    आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने वीडियो को लेकर वो चर्चा में बनी रहती हैं। 2019 में उन्होंने हेजल कीच के साथ एक नाटक भी किया था, जिसमें हेजल कीच ने टाइटिलर भूमिका निभाई थी। आइरा ने इसका निरदेशन किया था। आइरा डिप्रेशन पर भी काफी खुलकर बोलती रही हैं, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी होती है।

    ये भी पढ़ें- कंगना रनौत बोलीं- इस डर से अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारे भी मुझे करते हैं गुपचुप फोन और मैसेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+