राजनीति ही नहीं पतंगबाजी के भी खिलाड़ी निकले Amit Shah, मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का Video Viral
Amit Shah: पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मकर संक्रांति 2025 (Makar Sankranti 2025) की त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि गुजरात में इस पर्व की अलग ही छठा देखने को मिल रही है। लोग सुबह से ही छतों पर इकट्ठा होकर पतंगबाजी का आनंद उठा रहे हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद में हैं। जहां उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर गुरुकुल इलाके में स्थित शांतिनिकेतन में पतंग उत्सव में शामिल होकर पंतगबाजी का लुत्फ उठाया।
Recommended Video
इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) की पतंगबाजी (Amit Shah flies kites) का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें केंद्रीय मंत्री पूरे जोश के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई।

Amit Shah की पतंगबाजी का देखें Video
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद में 'उत्तरायण पतंग महोत्सव' में शामिल हुए। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद शाह ने जमकर पतंगबाजी में अपना हाथ आजमाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शाह एक इमारत की छत पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहे थे, जहां समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। आसपास की बिल्डिंग पर लोग अमित शाह को देखने के लिए खड़े हैं। वहीं अमित शाह जमकर पतंग उड़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
अमित शाह ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
इससे पहले अमित शाह ने सुबह मकर संक्रांति के पर्व को लेकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा- 'मकर संक्रांति, भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व है। देशवासियों को ऊर्जा, उमंग और उन्नति के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।'
ये भी पढ़ें: Makar sankranti 2025: क्या है मकर संक्रान्ति का अर्थ? क्यों उड़ाते हैं आज 'पतंग'?
3 दिनों के दौरे पर अमित शाह, देंगे कई सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर है। जहां वो कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस बीच आने वाले दो-तीन दिनों में गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला-महानगर अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications