मेजर गोगोई का कोर्ट मार्शल, वरिष्ठता को भी घटाया जा सकता है
नई दिल्ली। मेजर लितुल गोगोई जिन्होंने सेना की गाड़ी के बोनट पर एक व्यक्ति को बांध दिया था और गुस्सायी भीड़ से बाहर निकलने के लिए इसे एक जरिया बनाया था। अपने इस एक्शन से मेजर गोगोई मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे। जिसके बाद वह श्रीनगर के होटल में मई 2018 में एक युवती के साथ पाए गए थे, इस मामले में मेजर गोगोई को दोषी करार दिया गया। सूत्रों के अनुसार गोगोई के कोर्टमार्शल की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उनकी वरिष्ठता को भी घटा दिया गया है।

यही नहीं अपनी यूनिट से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की वजह से मेजर गोगोई के वाहन चालक समीर मल्ला का भी कोर्ट मार्शल किया या। मल्ला को वर्ष 2017 में क्षेत्रीय सेना में शामिल किया गया था। उन्हें आतंक निरोधी अभियान से जुड़ी राष्ट्रीय राइफल्स के साथ सेक्टर 53 में तैनात किया था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि फरवरी माह में मेजर गोगोई और उनके ड्राइवर के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था। दोनों को दोषी पाया गया था।
सूत्रों की मानें तो मेजर गोगोई को दो आरोपों के तहत दोषी माना गया है- पहला कि वह एक ऑपरेशनल एरिया में एक्टिव सर्विस में होने के बाद भी वह अपने ड्यूटी प्लेस से दूर थे। दूसरा है कि उन्होंने एक स्थानीय महिला के साथ दोस्ती करके सेना की नीति का उल्लंघन किया है। उल्लेखनीय है कि 23 मई को मेजर गोगोई को एक स्थानीय महिला और एक शख्स समीर अहमद के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया था। समीर अहमद भी सेना में हैं। इन तीनों से श्रीनगर के एक पुलिस स्टेशन में पूछताछ की गई थी। मेजर गोगोई को उस समय हिरासत में लिया गया था जब श्रीनगर के होटल ग्रैंड मामता ने एक महिला को अंदर लाने से मना कर दिया था।
गौरतलब है कि मेजर गोगोई उस समय सुर्खियों में आए थे जब पिछले वर्ष बडगाम में लोकसभा के उपचुनावों के लिए वोट डाले जा रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने सुरक्षाबलों को घेर लिया। तब मेजर गोगोई का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक स्थानीय युवक सेना की जीप पर बंधा था। इस वीडियो के बाद काफी हंगामा हुआ और फिर सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वॉयरी के आदेश दिया था। 53 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर गोगोई को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications