कौन हैं अंजना ओम कश्यप के IPS पति?TV एंकर के फैमिली बैकग्राउंड से नेटवर्थ तक, खान सर से विवाद के बाद चर्चा में

Anjana Om Kashyap: मशहूर टीवी एंकर और आजतक की मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक डिबेट नहीं, बल्कि पटना के मशहूर 'खान सर' और अन्य ऑनलाइन शिक्षकों के साथ चल रहा उनका बड़ा विवाद है। दरअसल मई 2026 में अंजना ने यूट्यूब पर पढ़ाने वाले कुछ शिक्षकों को लेकर एक तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

खान सर और अन्य शिक्षकों के समर्थकों की तरफ से आई भारी प्रतिक्रिया के बाद मामला अदालत तक पहुंच गया है। अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने खान सर, अभिनय शर्मा समेत कई शिक्षकों पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है, जिस पर 8 जून को दिल्ली हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए अगली सुनवाई 17 जून तय की है। इस पूरे अदालती विवाद के बीच लोग अंजना के निजी जीवन, उनके आईपीएस पति और उनकी कमाई के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है। ऐसे में आइए जानें उनके बारे में।

Anjana Om Kashyap IPS Husband

खान सर और यूट्यूबर टीचर्स से क्या है पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब अंजना ओम कश्यप ने अपने एक शो में ऑनलाइन पढ़ाने वाले मशहूर शिक्षकों और उनके बढ़ते प्रभाव पर कमेंट किया। उन्होंने ऑनलाइन एजुकेशन बिजनेस पर बात करते हुए कुछ कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे सोशल मीडिया पर 'दो कौड़ी के स्टार टीचर्स' जैसे अपमानजनक बयानों के रूप में देखा गया।

इसके जवाब में खान सर, अभिनय शर्मा, बबीता त्यागी और अरविंद भदौरिया जैसे कई फेमस टीचर और उनके करोड़ों फैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी। बात इतनी बढ़ गई कि टीवी एंकर के खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। आखिरकार, इस विवाद को थामने के लिए अंजना को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

Anjana Om Kashyap IPS Husband

कौन हैं अंजना के पति मंगेश कश्यप? (Who is Anjana Kashyap Husband Mangesh Kashyap)

  • अंजना ओम कश्यप हिंदी टीवी पत्रकारिता का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। वह लंबे समय से टीवी न्यूज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और वर्तमान में आज तक में मैनेजिंग एडिटर और वरिष्ठ एंकर की भूमिका निभा रही हैं।
  • टीवी स्क्रीन पर हर रोज दिखने वाली अंजना ओम कश्यप को तो देश का बच्चा-बच्चा जानता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पति मंगेश कश्यप भी देश के एक बेहद रसूखदार पद पर तैनात हैं।
  • मंगेश कश्यप 1995 बैच के एक सीनियर दानिप्स (DANIPS) अधिकारी हैं, जिन्हें साल 2009 में एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर में शामिल किया गया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और साल 1995 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं।
  • मंगेश कश्यप का पुलिसिंग करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने देश की राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह दिल्ली पुलिस में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर और इकोनॉमिक डिफेंस विंग में डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं।
  • उन्होंने साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (SDMC) में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। साल 2023 में प्रमोट होकर वह एडिशनल सीपी (सिक्योरिटी) बने और साल 2025 में उनका ट्रांसफर दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी (क्राइम) के बेहद अहम पद पर किया गया।
Anjana Om Kashyap IPS Husband

Anjana background: रांची के मिडिल क्लास परिवार से टीवी स्टूडियो तक का सफर

अंजना ओम कश्यप का जन्म रांची (जो पहले बिहार का हिस्सा था) के एक मिडिल फैमिली में हुआ था। उनके पिता डॉ. ओमप्रकाश तिवारी भारतीय सेना में डॉक्टर थे और उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान देश की सेवा की थी। अंजना की शुरुआती पढ़ाई रांची के लोरेटो कॉन्वेंट और दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई। वह बचपन से ही वाद-विवाद में आगे रहती थीं और अपने स्कूल व कॉलेज हॉस्टल की हेड-गर्ल भी रहीं।

शुरुआत में वह डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन प्री-मेडिकल टेस्ट में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बॉटनी में ऑनर्स किया और दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क से पोस्ट ग्रेजुएशन की।

कुछ समय तक डैवू मोटर्स और एक एनजीओ में काम करने के बाद, उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के खोजी शो 'आँखों देखी' से की थी। इसके बाद वह जी न्यूज़ और न्यूज 24 जैसी जगहों पर डिबेट शो होस्ट करते हुए साल 2012 के अंत में आजतक से जुड़ीं, जहां आज वह एक बड़ा चेहरा हैं।

Anjana Om Kashyap IPS Husband

कितनी है अंजना ओम कश्यप की नेटवर्थ और सैलरी? (Anjana Om Kashyap net worth)

पिछले दो दशकों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय अंजना ओम कश्यप देश की सबसे महंगी महिला पत्रकारों में शुमार हैं। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आजतक में बतौर मैनेजिंग एडिटर और सीनियर एंकर काम करते हुए उनकी सालाना सैलरी लगभग 3 करोड़ से 4 करोड़ रुपये के बीच है।

एक महीने की सैलरी 30 से 34 लाख रुपये बताई जाती है। वहीं अगर उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) की बात की जाए, तो अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ से 55 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है।

अंजना पहले भी कई बार विवादों में रही हैं, चाहे वह देश में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ उनका बयान हो या फिर हाल ही में उनके नाम से जुड़ा धर्मेंद्र की मौत का फर्जी वीडियो वायरल होना। लेकिन इस बार खान सर और ऑनलाइन स्टार टीचर्स के साथ कानूनी लड़ाई ने उनके पारिवारिक और आर्थिक बैकग्राउंड को एक बार फिर सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा ट्रेंड बना दिया है।

(नोट: अंजना की संपत्ति बारे में ये जानकारी अलग-अलग वेबसाइट से ली गई है। वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ये एक अनुमानित आंकड़ा है)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+