जानिए ब्रह्मोस, सुखोई और इंडियन एयरफोर्स एक और रिकॉर्ड
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइज ब्रह्मोस और एडवांस फाइटर जेट सुखोई 30एमकेआई की एक ऐसी जुगलबंदी हुई जिसने इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के साथ एक और रिकार्ड जुड़ गया।

सुपरसोनिक मिसाइल वाली पहली एयरफोर्स
शनिवार को ब्रह्मोस मिसाइल को सुखोई में फिट किया गया और इस मिसाइल ने सुखोई के साथ अपनी पहली उड़ान भरी। इस उड़ान के साथ ही आईएएफ दुनिया की पहली ऐसी एयरफोर्स बन गई है जिसके पास अब सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम है।
290 किमी तक मार करने की क्षमता
शनिवार को जो कुछ हुआ उसके बाद आईएएफ की एयर अटैक कैपेसिटी में और इजाफा हुआ है। ब्र्ह्मोस 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है।
पढ़ें-अगर इंडियन एयरफोर्स की क्षमताओं पर है शक तो पढ़िए रिपोर्ट
पहली उड़ान के साथ ही ब्रह्मोस का एयर डिफेंस प्रोग्राम अब अपने असली टेस्ट की ओर से बढ़ चुका। आने वाले कुछ दिनों में ब्रह्मोस के हवा से जमीन पर वार करने वाले वर्जन को सुखोई से लांच किया जाएगा।
2500 किग्रा की मिसाइल
रह्मोस की इस सफलता के बाद ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और एमडी ने कहा कि दुनिया में यह पहली बार है जब 2500 किलोग्राम की मिसाइल को किसी फाइटर जेट के साथ फिट किया गया।
शनिवार को जो टेस्ट फ्लाइट हुई उसे नासिक के ओझार में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से आयोजित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications