'3kg बीफ ले जाने की मंजूरी मांगी', महुआ मोइत्रा ने अब मोदी के मंत्री पर लगाया गंभीर आरोप, गौरक्षक सेना पर तंज
Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अब मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में दावा है कि, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर अपने लेटर हेड पर बीफ के साथ तस्करों को बांग्लादेश सीमा पार कराने का पत्र जारी कर रहे हैं।
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का लेटरहेड भी शेयर किया है। इस लेटर में देखा जा रहा है कि यह 85 बटालियन बीएसएफ के कंपनी कमांडर को जारी किया गया है। महुआ मोइत्रा ने जो पत्र जारी किया है, वो वह पोत, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर का है।

ये भी पढ़ें- 'अपने बॉस का पजामा', महुआ मोइत्रा का महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा पर वो बयान, जिसने दर्ज करवा दिया उनपर केस
महुआ मोइत्रा ने बीफ को लेकर क्या किया ट्वीट, जिसपर मचा बवाल?
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार (8 जुलाई) की सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''केंद्रीय मंत्री ने BSF 85BN को आधिकारिक लेटरहेड पर फॉर्म छपवाकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों के लिए ''पास'' जारी किए हैं। इस मामले में 3 किलोग्राम बीफ की अनुमति देने के लिए मांग की गई हैं।''
महुआ मोइत्रा ने इस पोस्ट में गृह मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, ''हैलो, गृह मंत्रालय, गौरक्षक सेना, गोदी मीडिया'' । महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में सबूत के तौर पर एक पत्र शेयर किया है।
ये भी पढे़ं- Lok Sabha Chunav: निष्कासन पर सहानुभूति लूट लेंगी महुआ मोइत्रा? या 'राजमाता' के सामने नहीं गलेगी दाल?
इस लेटर के बाई ओर उपरी हिस्से में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का नाम लिखा है। इसमें बीएसएफ की 85 बटालियन के कंपनी कमांडर को एक शख्स का नाम, उसका पता और आधार संख्या, सामान और वजन भी लिखा है। इस पत्र में जियारुल गाजी नाम के लिए पास बनवाया गया है। वहीं पता हाकिमपुर दिया गया है। दिए गए मटेरियल का नाम, बीफ मात्रा 3 किलो लिखा गया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाया सवाल?
महुआ मोइत्रा के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''आदरणीय गृहमंत्री कृपया इस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।''
एक अन्य यूजर ने कहा, ''अगर, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने ऐसा नहीं किया है तो फिर सफाई दीजिए।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, ''क्या इस तरह भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाया जाएगा।''












Click it and Unblock the Notifications