'देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगती हो', माही गिल से डायरेक्टर ने कहा

बॉलीवुड में इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर काफी बहस चल रही है। कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में होने वाले यौन शोषण पर खुलकर बोल रही हैं और अब एक्ट्रेस माही गिल ने भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

Mahi Gill

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों कास्टिंग काउच को लेकर काफी बहस चल रही है। कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में होने वाले यौन शोषण पर खुलकर बोल रही हैं और अब एक्ट्रेस माही गिल ने भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को शेयर किया है। माही ने बताया कि करियर के शुरुआत में उन्हें भी इसका सामना करना पड़ा था। एक डायरेक्टर ने तो माही से ये तक कह दिया था कि वो उन्हें नाइटी में देखना चाहता है।

'सलवार-सूट पहन कर नहीं मिलेंगी फिल्में'

'सलवार-सूट पहन कर नहीं मिलेंगी फिल्में'

माही गिल ने एक इंटरव्यू में बताया कि करियर के शुरआती दिनों में उन्हें भी ऐसे डायरेक्टर्स मिले थे, जो भद्दे कमेंट और डिमांड करते थे। माही ने कहा, 'ऐसा मेरे साथ भी कई बार हुआ है। मुझे तो डायरेक्टर्स के नाम तक याद नहीं हैं। मैं जब एक डायरेक्टर से मिलने गई थी, तो मैंने सूट-सलवार पहना हुआ था। मुझसे मिलने पर उसने कहा कि अगर तुम सूट पहनकर मिलने जाओगी तो कोई तुम्हें अपनी फिल्म में नहीं लेगा।' माही ने कहा कि एक डायरेक्टर ने तो उन्हें नाइटी में देखने की डिमांड कर दी थी।

'देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगती हो'

'देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगती हो'

उन्होंने कहा, 'मैं एक और डायरेक्टर से मिली जिसने मुझसे कहा- मैं देखना चाहता हूं कि तुम नाइटी में कैसी लगती हो।' माही ने आगे बताया, 'मैं मुंबई में नई थी, इसलिए मालूम नहीं था कि कौन सही है और कौन गलत। और जब आप नए होते हो तो उन लोगों की बात सुनके हो। मैं वाकई में सोचने लगती थी- अच्छा, ऐसा होता है कि सूट पहनने से रोल नहीं मिलते और कोई काम नहीं देगा? ऐसे में सही लोगों से मुलाकात होना मुश्किल हो जाता है।'

बचने के लिए साथ ले जातीं थीं दोस्त को

बचने के लिए साथ ले जातीं थीं दोस्त को

बॉलीवुड में फैले कास्टिंग काउच के बीच खुद को बचाने पर माही ने कहा कि वो ऐसी जगहों से भाग जाती थीं। 'मैं नए लोगों से मिलते वक्त हमेशा नर्वस रहती थी, इसलिए जब भी कोई बेकार बात बोलता या गाइड करने की कोशिश करता तो मैं भाग जाती थी। मैं वो जगह ही छोड़ देती थी।' माही ने कहा कि ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए वो कभी-कभी अपने दोस्तों को मीटिंग में ले जाया करती थीं। फिल्मों की बात करें तो माही जल्द ही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3' में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें: अनुष्का ही नहीं इन दिग्गज सितारों ने भी अमिताभ का बर्थडे मैसेज देखकर भी किया है इग्नोर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+