अनुष्का ही नहीं इन दिग्गज सितारों ने भी अमिताभ का बर्थडे मैसेज देखकर भी किया है इग्नोर

अमिताभ बच्चन का हाल व्हॉट्सऐप ग्रुप के उस सदस्य की तरह हो गया है जो सभी को गुड मॉर्निंग विश करता है, लेकिन कोई उसे जवाब नहीं देता।

Amitabh Bachchan

मुंबई। अमिताभ बच्चन का हाल व्हॉट्सऐप ग्रुप के उस सदस्य की तरह हो गया है जो सभी को गुड मॉर्निंग विश करता है, लेकिन कोई उसे जवाब नहीं देता। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी लेकिन एक्ट्रेस का कोई जवाब ही नहीं आया। बस फिर क्या था! अपने पुराने अंदाज में अमिताभ ने ट्विटर पर लिख दी सब बातें। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी ने सदी के महानायक का मैसेज अनदेखा किया हो। इससे पहले भी एसएमएस का जवाब न देने की गुस्ताखी बड़े-बड़े सितारे कर चुके हैं।

अनुष्का ने नहीं दिया बिग बी के मैसेज का जवाब

अनुष्का ने नहीं दिया बिग बी के मैसेज का जवाब

1 मई को अनुष्का शर्मा का जन्मदिन था। जब अमिताभ बच्चन ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी तो उन्होंने उसका कुछ जवाब नहीं दिया। इसके बाद अमिताभ ने अगले दिन ट्विटर पर लिखा, 'अनुष्का... मैं अमिताभ बच्चन। तुम्हें 1 मई को एसएमएस के दरिये बधाई दी थी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। देखा तो उन्होंने कहा कि तुमने अपना नंबर बदल लिया है। तुम्हें फिर से बधाई और प्यार भेज रहा हूं। कल रात आईपीएल के मैच में तुम बेहद खूबसूरत लग रही थी।' हालांकि इस ट्वीट के बाद अनुष्का ने फौरन बिग बी को जवाब दिया।

जब रणवीर से अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये!

जब रणवीर से अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये!

ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर किसी को फटकार लगाई हो। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन इन युवा सितारों को मैसेज का जवाब न देने के लिए डांट चुके हैं। पिछले साल जुलाई में अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी थी, लेकिन बॉलीवुड के 'खिलजी' ने भी मैसेज को इग्नोर कर दिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने रणवीर के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ''हे...लेकिन मेरे इरादे के बारे में क्या? तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजते हुए मैसेज किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला... क्या तुमने देखा।'

सोनम को सबके सामने पड़ी थी अमिताभ से फटकार

सोनम को सबके सामने पड़ी थी अमिताभ से फटकार

पिछले ही साल की बात है जब सोनम कपूर ने भी 'शहंशाह' के मैसेज का जवाब नहीं दिया था। अमिताभ बच्चन ने सोनम को ट्विटर पर लिखा था, 'और मेरे बारे में क्या? मैं अमिताभ बच्चन हूं। मैंने जन्मदिन पर तुम्हें एसएमएस भेजा था लेकिन तुमने कभी जवाब नहीं दिया। आह!' इस मैसेज के साथ अमिताभ ने गुस्से वाला स्माइली भी बनाया था। अमिताभ बच्चन का ये गुस्सा देखकर सोनम ने तुरंत जवाब दिया, 'ओह माई गॉड सर! मुझे मिला नहीं, मैं हमेशा जवाब देती हूं। थैंक्यू सो मच। आई एम सॉरी'

'प्रीटि... तुमने मेरे एसएमएस का जवाब देना बंद कर दिया'

'प्रीटि... तुमने मेरे एसएमएस का जवाब देना बंद कर दिया'

अमिताभ बच्चन की डांट सिर्फ सोनम-रणवीर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीटि जिंटा भी खा चुकी हैं। साल 2012 में एक्ट्रेस प्रीटि जिंटा को जन्मदिन की बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, 'प्रीटि जिंटा... तुम जहां भी हो, क्योंकि तुमने मेरे एसएमएस का जवाब देना बंद कर दिया है.... हा हा... जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो। खुशी और प्यार'

खिलाड़ी कुमार से भी ट्विटर पर पूछा ये

खिलाड़ी कुमार से भी ट्विटर पर पूछा ये

साल 2010 में खिलाड़ी कुमार ने भी अमिताभ बच्चन का मैसेज इग्नोर कर दिया था। उन्होंने सभी की बधाइयों का जवाब दिया, लेकिन बिग बी का मैसेज देखना शायद भूल गए, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'यो अक्षय! हाय! मैं तुम्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं भेजी थीं। क्या तुम्हें वो मिलीं? या तुम्हारा फोन जैम हो गया है। प्यार और सफलता हमेशा।' अब हम तो यही कहेंगे कि सितारों को अमिताभ बच्चन के मैसेज का जवाब तुरंत दे देना चाहिए ताकि यूं सबसे सामने उन्हें डांट न पड़े।

ये भी पढ़ें: अपनी शादी की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बताई हाथ में दिखे 'मंगलसूत्र' की पूरी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+