Mahatma Gandhi Death Anniversary: 'बापू को नमन...', राष्ट्रपति-पीएम ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
PM मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।'

Tribute To Mahatma Gandhi: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके बापू को याद करते हुए कहा कि 'उनका बलिदान देश कभी भी नहीं भूल सकता है।'
'हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे'
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, और विकसित भारत के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करते रहेंगे।'

स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा
गृहमंत्री अमित शाह ने भी बापू को याद किया है। उन्होंने भी ट्वीट किया है कि 'स्वदेशी और स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।आजादी के अमृतकाल में पूज्य बापू के स्वच्छता, स्वदेशी और स्वभाषा के विचारों को अपनाकर उन पर चलाना ही गाँधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'
आत्मनिर्भर भारत का निर्माण प्रगति पर
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने भी ट्वीट किया है कि 'पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। विश्व शांति और भारत की प्रगति का जो मार्ग उन्होंने दिखाया वह आज भी बहुत प्रासंगिक है। उनकी प्रेरणा से ही आज एक नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण प्रगति पर है।'

बापू ने सत्य के लिए लड़ना सिखाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया।राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन।'

'बापू को नमन...'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बापू को नमन को करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बापू की लाइफ को चित्रित किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications