महाराष्ट्र: गढ़चिरौली जिले में C-60 कमांडो के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक महिला की भी मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सली प्रभावित गढ़चिरौली जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बीच एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई है। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस के सी-60 कमांडो ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

Maharashtra Two naxals including a woman killed in an encounter

अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ कमांडो की मुठभेड़ गढ़चिरौली के अबूझमाड़ में हुई। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि माओवादी दो से आठ दिसंबर तक मनाए जाने वाले 'पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी' सप्ताह की तैयारियों में जुटे हैं। अधिकारी के मुताबिक, जानकारी मिलते ही उन्होंने माओवादियों के इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। कमांडो ने नक्सलियों के कैंप में घुसकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

बता दें कि, 1 दिसंबर 1990 को सी-60 कमांडो फोर्स की स्थापना की गई थी, इन कमांडो को खास तौर पर नक्सलियों से लोहा लेने के लिए ही ट्रेनिंग दी जा ही है। जिस समय इस फोर्स की स्थापना हुई थी उस समय सिर्फ 60 जवानों को इसमें शामिल किया गया था इसी वजह से इसका नाम सी-60 पड़ा। इन कामंडो को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है ताकी वह किसी भी परिस्थिति में नकस्लियों को खत्म कर सकें। इन कमांडो की ट्रेनिंग राज्य से बाहर भी होती है। इसमें हैदराबाद, एनएसजी कैंप मनेसर, कांकेर, हजारीबाद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की तर्ज पर क्या बिहार में साथ आ सकते हैं जेडीयू-आरजेडी, दिग्गज नेता ने कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+