Maharashtra Politics : 'देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री' का पोस्टर आया सामने, बढ़ी सियासी सरगर्मी

महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता (maharashtra political crisis) बढ़ने की आशंका है। औरंगाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पोस्टर मुख्यमंत्री (devendra fadnavis chief minister poster) लिखा हुआ देखा गया है।

मुंबई, 23 मई : सियासी संकट का सामना कर रहे महाराष्ट्र (maharashtra political crisis) में महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA Govt topple) गिरनी तय मानी जा रही है। शिवसेना विधायकों के बागी तेवर (Rebel Shiv Sena MLA) के बाद अब औरंगाबाद में देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बताने वाला एक पोस्टर (devendra fadnavis chief minister poster) सामने आया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टर भाजपा ने लगाया है।

Recommended Video

    Maharashtra Political Crisis: Aurangabad में लगे CM Fadnavis वाले पोस्टर | वनइंडिया हिंदी |*Politics
    devendra fadnavis poster

    मुख्यमंत्री देवेंद्र जी !

    दरअसल, महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बीजेपी ने एक पोस्टर जारी किया है। मराठी भाषा के इस पोस्टर पर लिखा गया है, "देवी मौली, आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे। देवेंद्र जी सीएम बनने के बाद पंढरपुर में आपकी पूजा करने आएं।" एएनआई के मुताबिक पोस्टर औरंगाबाद में किसी फ्लाइओवर के नीचे लगाया गया है। इसी तरह का एक दूसरा पोस्टर शेखर दांडगे पाटिल की ओर से भी लगवाया गया। इसमें भी फडणवीस को 'मुख्यमंत्री देवेंद्र जी' कह कर संबोधित किया गया।

    cm devendraji poster

    उद्धव के इस्तीफे की पेशकश

    बता दें कि शिवसेना विधायकों की बगावत के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना संक्रमित होने के कारण वे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने नहीं जा सकते, लेकिन अगर शिवसेना विधायक उनके बदले किसी और को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो वे पद छोड़ने को तैयार हैं। असंतुष्ट विधायक उनसे मिलें और इस्तीफा लेकर राजभवन जाएं।

    शिवसेना आक्रामक

    गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि भाजपा सरकार को अस्थिर करने की ताक में है, लेकिन उसे नहीं भूलना चाहिए कि ये महाराष्ट्र है।

    महाराष्ट्र सरकार कैसे बनी

    बता दें कि एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन वाली महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी थी। MVA सरकार बनने से पहले मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने आधी रात के थोड़ी देर बाद राजभवन में शपथ ली थी। उनके साथ NCP नेता अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि, बाद में वे उद्धव ठाकरे की सरकार में भी उपमुख्यमंत्री बने।

    uddhav maharashtra

    ये भी पढ़ें- कौन सी बीमारी से परेशान हैं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+