मुख्यमंत्री आवास वर्षा बंगला छोड़ मातोश्री में शिफ्ट हुए CM उद्धव ठाकरे
मुंबई, 22 जून: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापटक के बीच राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री में शिफ्ट हो गए हैं। घर शिफ्ट करने की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि उनका सामान ले जाया जा रहा है। सामने आए वीडियो में बर्षा के कई बड़े बड़े बैग निकालकर गाड़ियों से ले जाए जा रहे हैं। वहीं ये खबर की सामने आई है कि उद्धव ठाकरे पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।

शिवसेना सासंद संजय राउत ने कहा कि, उद्धव, सीएम का आधिकारिक आवास "वर्षा" को छोड़कर अपने बांद्रा स्थित निजी आवास "मातोश्री' में जा रहे हैं, हालांकि उन्हें स्पष्ट किया कि उद्धव सीमए पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। यदि जरूरत पड़ी तो वे (ठाकरे) सदन में बहुत साबित करेंगे। राउत ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने महाविकास आघाडी सरकार को 'बचाने' के लिए बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने की सलाह उद्धव ठाकरे को दी है।

मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास बर्षा से निकलकर उद्धव ठाकरे मातोश्री चले गए हैं। उद्धव अलग कार से मातोश्री के लिए रवाना हुए। इसके अलावा दूसरी गाड़ी से मंत्री आदित्य ठाकरे और अपनी मां रश्मि ठाकरे और अपने भाई तेजस ठाकरे के साथ आधिकारिक निवास से रवाना हुए। उनका साथ देने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकारी बंगले 'वर्षा' से लेकर मातोश्री तक लोग खड़े हैं। लोग रोते बिलखते नारे लगा रहे हैं। उनकी गाड़ी पर फूलों की बारिश की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, उद्धव अब मातोश्री से ही कामकाज संभालेंगे। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव पर भावुक होते हुए कहा था कि उन्हें सीएम पद की लालसा नहीं है और वह इस्तीफा देने को तैयार हैं। उद्धव ठाकरे के संबोधन के बाद बागी शिवसैनिक विधायक एकनाथ शिंदे का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो-ढाई साल में महाविकास अघाड़ी सरकार के दूसरे घटक दलों (एनसीपी, कांग्रेस) को ही फायदा पहुंचा, शिवसैनिक हाशिए पर रहे। घटक दल जहां मजबूत होते गए, शिवसेना और शिवसैनिक सिस्टिमैटिक ढंग से कमजोर हुए। शिवसेना और शिव सैनिकों को बरकरार रखने के लिए बेमेल गठबंधन से बाहर आना जरूरी है। महाराष्ट्र के हित में फैसला लिया जाना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications