कौन सी बीमारी से परेशान हैं महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

मुंबई, 23 जून: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब बुधवार को बागियों से भावुक अपील करने के लिए फेसबुक लाइव हुए तब भी उन्होंने अपनी खराब सेहत का जिक्र किया था। हालांकि वह ज्यादा डिटेल में नहीं गए। उद्धव की सेहत ठीक नहीं रहती, यह बात उनके भाई राज ठाकरे भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। सवाल है कि जब उनकी सर्जरी के कई महीने बीत गए हैं, तब वह सार्वजनिक तौर पर सामने क्यों नहीं आ पाते। बहुत ही कम बार ऐसा हुआ है, जिसमें वो पिछले कई महीनों में सबके सामने आए हों। यह बात खुद उन्होंने भी मानी है। ऐसे में यह रहस्य जानना जरूरी है कि महाराष्ट्र के सीएम आखिर किस बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके चलते उन्हें अपनी आधिकारिक जिम्मेदारी निभाने में भी दिक्कत आती रही है।

उद्धव ने खुद भी मानी खराब सेहत की बात

उद्धव ने खुद भी मानी खराब सेहत की बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अभी तो कोविड-19 से संक्रमित हैं। लेकिन, उनका स्वास्थ्य पिछले लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहा है। इसलिए, जब महाराष्ट्र में उनकी सरकार पर संकट आया है, तो विरोधी यहां तक कह रहे हैं कि प्रदेश का सबसे बड़ा 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म होने वाला है। क्योंकि, उद्धव बहुत ही कम मौकों पर सार्वजनिक तौर पर नजर आते हैं। वह कभी-कभार ही मंत्रालय जा पाते हैं। खुद मुख्यमंत्री ने भी बुधवार को अपनी बीमारी की बात कबूल की है। उन्होंने कहा, 'यह सच है कि पिछले कुछ महीनों से मेरी सर्जरी और सेहत की वजह से मैं लोगों से नहीं मिल पाया। लेकिन, अब मैंने लोगों से मिलना शुरू कर दिया है।' सवाल यही है कि आखिर वह किस तरह की बीमारी से पीड़ित हैं।

राज ने कहा था, सीएम के स्वास्थ्य के चलते टल रहे हैं चुनाव

राज ने कहा था, सीएम के स्वास्थ्य के चलते टल रहे हैं चुनाव

उद्धव ठाकरे की बीमारी को लेकर इसी साल मार्च में उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने जो कुछ कहा था, उससे इसकी गुत्थी और उलझी हुई है। दरअसल, लगातार नगर निकाय चुनावों के टालने के महा विकास अघाड़ी सरकार के रवैए से नाराज राज ने कहा था, 'मैं जानता था कि (राज्य में) चुनाव टाल दिए जाएंगे। मैंने पिछले साल नवंबर में यही कहा था। अब उन्होंने ओबीसी कोटा को मुद्दा बनाया है, लेकिन यह एक झूठ है। वह कभी चुनाव नहीं कराना चाहते। मुझे किसी के निजी जीवन से मतलब नहीं है। मैं किसी की सेहत के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है और मैं इसपर बात नहीं करना चाहता, लेकिन असली कारण (चुनाव टालने का) यही है।'

नवंबर, 2021 में सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी हुई थी

नवंबर, 2021 में सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी हुई थी

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की बीमारी की जो बात पब्लिक डोमेन में है, वो ये है कि 12 नवंबर, 2021 को उनकी सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी हुई थी। करीब 20 दिन बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। तब सीएमओ की ओर से कहा गया था कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सही हो रहा है। लेकिन, उसके बाद उन्होंने कई-कई दिनों तक सार्वजनिक तौर पर सामने आना बंद कर दिया। इसको लेकर विपक्ष भी उनपर हमलावर रहा। हालांकि, पार्टी खासकर संजय राउत की ओर से दावा किया जाता रहा कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। लेकिन, उनकी जनता और नेताओं-कार्यकर्ताओं से दूरी बनी ही रही। शिवसेना के बागियों ने भी यह बात उठाई है कि मुख्यमंत्री आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।

इस वजह से हुई पीठ से संबंधित परेशानी!

इस वजह से हुई पीठ से संबंधित परेशानी!

पिछले साल दिसंबर में उद्धव ठाकरे की स्वास्थ्य स्थितियों को लेकर इंडिया टुडे ने एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात की थी। उन्होंने नाम नहीं जाहिर होने देने की शर्त पर बताया था कि साइकलिंग एक्सरसाइज ने पीठ की एक पुरानी बीमारी को भड़का दिया। दरअसल,उद्धव एक शौकीन और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर रहे हैं। उनकी वाइल्डलाइफ और समुद्र की एरियल फोटो और मराठा साम्राज्य के किलों और पंढरपुर मंदिर यात्रा की तस्वीरों पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अच्छी तस्वीर खींचने के लिए निर्जीव होकर लंबे वक्त तक लेटे रहने और हेलीकॉप्टर से झुक कर तस्वीरें लेने की वजह से स्पाइन और पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ शुरू हो जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि यह ऐसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानिया हैं, जो आराम करने और स्वास्थ्य लाभ करने से ही दूर हो सकती हैं।

तो इस वजह से सामने नहीं आते हैं उद्धव ?

तो इस वजह से सामने नहीं आते हैं उद्धव ?

शायद यही वजह है कि 62 साल के ठाकरे इतने महीनों से मुख्य तौर पर वर्चुअली ही अपने आवास से अपनी ड्यूटी निभाते रहे हैं। इस साल जनवरी में आउटलुक की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन मुख्य आर्टरीज से ब्लॉकेज को हटाने के लिए उन्हें 8 ड्रग एल्यूटेड स्टेंट लगाए जा चुके हैं। तब भी यह जानकारी आई थी कि वह स्पाइन सर्जरी से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अभी भी लंबे समय तक बैठने की स्थिति में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+